फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों के ये हॉट ऑफर आपको कर देंगे कूल

Mon, 10 Apr 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
cars
विज्ञापन
इन गर्मियों की शुरुआत में सूरज की तपती गर्मी से आपको निजात मिले न मिले लेकिन कार कंपनियों द्वारा दिए जा रहे इन कूल ऑफर से आपको राहत जरूर मिलेगी। अप्रैल की शुरुआत ग्राहको के लिए नई सौगात लेकर आया है। जहां 30 से 31 मार्च को दोपहिया कंपनियों ने अपनी व्हीकल पर भारी छूट देकर आपना स्टॉक खाली किया। वहीं नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही फोर व्हीलर वाहन निर्मता कंपनियां अपने प्रोडक्टस पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनिया कैश डिस्काउंट के साथ साथ कई अन्य ऑफर भी दे रही है। आइए जानते हैं किस कार पर कितनी छूट मिल रही है। 
विज्ञापन


मारुति सुजुकी-
वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने व्हीकल के सीएनजी वेरिएंट पर भारी भरकम डिस्काउंट दे रही है।

वैगनआर-- 58,000 रुपये तक
सेलेरिओ-- 45,000 रुपये तक
अल्टो के10-- 47,000 रुपये तक
अल्टो 800-- 40,000 रुपये तक
अर्टिगा-- 25,000 रुपये तक
ईको-- 30,000 रुपये तक

इसे भी पढ़ें
विज्ञापन

अन्य कंपनियों के वाहन पर मिलने वाली छूट

हुंडई--
गर्मियों के आते ही तमाम कार कंपनियों ने समर सेल शुरू कर दी है। इसी क्रम में हुंडई भी अपने वाहनों पर फ्री इंश्योरेंस, एक्सचेंज बेनेफिट्स जैसे कई शानदार ऑफर दे रहा है।
ईऑन (पेट्रोल)-- 40,000 रुपये तक
ग्रैंड आई10(पेट्रोल)-- 68,000 रुपये तक
ग्रैंड आई10(डीजल)-- 57,000 रुपये तक
एलिट आई20-- 25,000 रुपये तक
एक्सेंट-- 45,000 रुपये तक

रेनो-
इस मौके पर भला रेनो अपने ग्राहको को कैसे छोड़ देती। कंपनी ने कैश डिस्काउंट के साथ साथ 1 रुपये में इंश्योटरेंस भी दे रहा है। 

डस्टर- 55,000 रुपये तक
पल्स- 40,000 रुपये तक
लॉजी- 55,000 रुपये तक
स्काला- 90,000 रुपये तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें