फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने के खतरे के चलते फोर्ड मोटर ने वापस बुलाईं 15,600 कार

Fri, 23 Jun 2017 03:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
फोर्ड
विज्ञापन
फोर्ड मोटर ने लगभग 15,600 फिगो और फोर्ड आइकन को रिकॉल किया है। इन गाड़ियों का निर्माण भारत में 2004 से 2012 के बीच हुआ है। फोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पावर स्टीयरिंग से फ्लूड लीक होने की शिकायत आ रही थी, जिसके बाद कंपनी ने गाड़ियों को वापस बुलाने का निश्चय किया है। 
विज्ञापन


फोर्ड ने कहा कि हो सकता है कि पावर स्टीयरिंग से लीक हो रहा फ्लूड व्हीकल के एक्जॉस्ट सिस्टम के संपर्क में आ जाए, जिससे कार में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके चलते कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका में 15,600 गाड़ियों को वापस बुलाया है।

बता दें कि इससे पहले भी इस साल की शुरुआत में कंपनी अपनी गाड़ियों को वापस बुला चुकी है। फोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी एसयूवी कुगा के 4,500 मॉडल को वापस बुलाया था। इन व्हीकल में भी आग लगने की समस्या सामने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें