खास बात यह है कि BS6 इंजन के बावजूद ज्यादातर वेरिएंट की कीमत में खास बदलाव नहीं हुआ है। बल्कि कुछ वेरिएंट्स की कीमत BS4 के मुकाबले कम हुई है।
नई कीमत
BS6 Ford Figo की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 5.39 लाख रुपये से शुरू होती है। BS4 मॉडल की तुलना में BS6 Figo 16,000 रुपये महंगी हुई है।
BS6 Ford Freestyle की शुरुआती कीमत 5.89 लाख रुपये तय की गई है जो BS4 मॉडल से 2,400 रुपये ज्यादा है।
वहीं BS6 Ford Aspire के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये हो गई है जो BS4 मॉडल से सिर्फ 500 रुपये ज्यादा है।
कम हुई एस्पायर कीमत
खास बात यह है कि Ford Aspire का टॉप वेरिएंट BS6 इंजन लगने से सस्ता हो गया है। Aspire का टॉप वेरिएंट टाइटेनियम+के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत पहले 7.82 लाख रुपये थी जो अब
जो अब 7.44 लाख रुपये में उतारा गया है।
वहीं डीजल के टॉप वेरिएंट में भी 28 हजार रुपये की कमी की गई है। पहले इसकी कीमत 8.62 लाख रुपये थी, जो अब 8.34 लाख रुपये हो गई है।
कंपनी ने Ford Aspire का नया एंट्री-लेवल फ्लीट डीजल वेरिएंट भी पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 7.07 लाख रुपये है।
इसी तरह कंपनी ने BS6 Ford Freestyle टाइटेनियम+ की कीमतों में भी बदलाव किया है। फ्रीस्टाइल कार का पेट्रोल वेरिएंट पहले 7.56 लाख रुपये था, अब यह मॉडल 7.29 लाख रुपये में मिलेगा। वहीं डीजल मॉडल का टॉप वेरिएंट 8.37 लाख रुपये की जगह अब 8.19 लाख रुपये में मिलेगा।
दाम कम कैसे हुए
नई गाड़ियों के दाम कम होने की स्ट्रैटिजी के बारे में कंपनी का कहना है कि उसने लोकेलाइजेशन को बढ़ाया है। इसके साथ ही लोअर वेरिएंट्स में कुछ फीचर्स एडजस्ट किए गए हैं।
नए BS6 लाइन-अप लॉन्च के मौके पर Ford India के अध्यक्ष और प्रबंध-निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने बताया, "अपने उत्पादों को किफायती बनाने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं जिसमें बिक्री और सर्विस दोनों शामिल हैं। घरेलू उत्पादन और फीचर्स के एलाइनमेंट के कारण हम कीमत को लगभग समान रखने में सफल हो पाए हैं, इसका फायदा हमने सीधा ग्राहक को पहुंचाया है।"
वारंटी
कंपनी अब अपने सभी BS6 कारों पर 2 साल की जगह 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। फोर्ड ने अब अब सर्विस के अंतराल में बदलाव किया है जो अब 10,000 किमी है।
फीचर्स
नई कारों में फोर्डपास कनेक्टिविटी भी दी गई है जो BS6 कारों में स्टैंडर्ड मिलेगी। फोर्डपास फीचर की मदद से कार को लॉक या अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फ्यूल लेवल, और व्हीकल लोकेशन की जानकारी मिलेगी। फोर्ड के मौजूदा ग्राहक भी फोर्डपास एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी मदद से वे डीलर, नेविगेशन, सर्विस रिकॉर्ड और बहुस सी सुविधाओं का उपयोग कर पाएंगे।