फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ford Endeavour Sport की चुनिंदा डीलरशिप पर हो रही है प्री-बुकिंग, Toyota Fortuner TRD जैसी एसयूवी से होगा मुकाबला

Thu, 17 Sep 2020 04:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • स्पेशल एडिशन Endeavour Sport कार में एक 2.0-लीटर इकोब्लू डीजल इंजन मिलेगा।
  • भारतीय बाजार में Endeavour Sport का मुकाबला Toyota Fortuner TRD Limited Edition जैसी एसयूवी से होगा। 
विज्ञापन
Ford Endeavour Sport - फोटो : Twitter/FordIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ford India (फोर्ड इंडिया) अपनी अगली लॉन्च स्पेशल एडिशन Endeavour Sport (एंडेवर स्पोर्ट) की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को भारतीय बाजार में इस त्यौहारी सीजन में उतारने वाली है। हालांकि कंपनी ने इस कार की आधिकारिक बुकिंग का एलान नहीं किया है, लेकिन कुछ चुनिंदा फोर्ड डीलरों ने अनधिकृत रूप से इसकी बुकिंग करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

कंपनी ने अपनी इस नई एसयूवी का टीजर लगातार लॉन्च कर रही है। जिससे यह पता चलता है कि इस कार की लॉन्च जल्द होने वाली है। कंपनी ने इस को कार ने देश भर में डीलरशिप तक पहुंचना शुरू कर दिया है। 
 

 

लुक और डिजाइन
कंपनी ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह कार एंडेवर के टॉप-ऑफ-द-लाइन 4x4 AT वेरिएंट पर आधारित हो सकती है। नई Endeavour Sport वेरिएंट के एक्सटीरियर की बात करें तो इस कार की स्टाइलिंग में कई अपडेट देखने को मिलेंगे, जिसकी वजह से इसका लुक रेगुलर मॉडल से अलग दिखता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार में एक नया हनीकॉम्ब ग्रिल, बंपर इंसर्ट्स, रियर बंपर के लिए मैचिंग ब्लैक इंसर्ट, नए अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, और टेलगेट पर एंडेवर की लेटरिंग दी गई है। इसके साथ ही, कार के टेलगेट पर और पीछे के दरवाजों पर एक 'स्पोर्ट' की बैजिंग की गई है। 

इंटीरियर
Endeavour Sport के इंटीरियर की बात करें तो इसमें बेज और ब्लैक कलर के डुअल-टोन इंटीरियर के साथ-साथ बेज कलर की अपहोल्सट्री दी गई है। इसके अलावा, एक ऑल-ब्लैक कलर की मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिलेगी। इस कार के बारे ज्यादा डिटेल्स इसकी लॉन्चिंग के पास सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन

इंजन
मैकेनिकल फ्रंट की बात करें तो इस कार में एक 2.0-लीटर इकोब्लू डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 168 bhp का पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 10-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट दिया गया है। भारतीय बाजार में Endeavour Sport कार का मुकाबला Toyota Fortuner TRD Limited Edition (टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी लिमिटेड एडिशन) जैसी एसयूवी से होगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें