फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ड की यह बेहतरीन कार आज होगी लांच, देखें क्या होगी आपके बजट में फिट

Wed, 03 Oct 2018 07:42 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ford figo aspire
विज्ञापन

फोर्ड कंपनी अपनी सेडान कार फिगो एस्पायर का फेसलिफ्ट मॉडल आज लांच करने जा रही है। फोर्ड की इस कार को अब तक सिर्फ टेस्टिंग के दौरान ही देखा गया था। कार में कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं जो कि इस नई कॉम्पैक्ट सेडान कार को और आकर्षक बनाते हैं 

विज्ञापन

 
कार के फीचर्स की बात करें तो 
इस कार में पुश-स्टार्ट बटन, फ्रंट में दो USB पोर्ट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और एक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। हालांकि, कार के रियर में AC वेंट शामिल नहीं  होगा। एस्पायर के टॉप वेरिएंट टाइटेनियम प्लस ट्रिम में 6 एयरबैग्स और एबीएस के साथ EBD दिया जाएगा।

कार के इंटीरीयर को नए लुक में ढालने की कोशिश की गई है। इसमें डैशबोर्ड के साथ 6.5 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ फोर्ड का सिंक 3 इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इंजन
कंपनी इस नये मॉडल में नया 96एचपी वाला 1.2 लीटर, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देगी। यह मोटर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। लेकिन हो सकता है यह मौजूदा 6-स्पीड डुअल-क्लस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को रिप्लेस करें। डीजल इंजन की बात करें तो कार में  100एचपी  वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।

कीमत
कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा बिकने वाली कार होंडा अमेज है। जो कि 5 से 8 लाख रुपये के बीच अती है। तो ऐसे में फोर्ड की एस्पायर कार की कीमत सेडान कारों से अधिक नहीं होगी। मौजूदा एस्पायर फेसलिफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.82-8.79 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 6.93-8.56 लाख रुपये है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें