फोर्ड ने अपनी कार Aspire के फेसलिफ्ट को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने इस कार को पेट्रोल और डीज़ल, दोनों ही विकल्पो में अवेलेबल कराया है। फोर्ड ने इस कार को पांच वेरियंट्स, Ambiente, Trend, Trend+, Titanium और Titanium+ में उपलब्ध कराया है।
कार के फीचर्स की बात करें तो
नई कार के कैबिन को ब्लैक ड्यूल टोन से लैस किया गया है। डैशबोर्ड में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम बेहद ही आकर्षक लग रहा है। दिए गए इंफोटेनमेंट सिस्टम में लगभग 8 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है कार में एयरकॉन वेंट्स के साथ ही इल्यूमिनेटेड यूएसबी सॉकेट, आॅटो क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-स्टार्ट बटन जैसे बटन दिये गए हैं।
इंजन
कंपनी इस नये मॉडल में पुराने मॉडल की ही तरह 96एचपी वाला 1.2 लीटर, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देगी। यह मोटर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। डीजल इंजन की बात करें तो कार में 100एचपी वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कीमत
लांच हुई इस कार की कीमत 5.55 लाख रुपये रखी गई है। जो कि इसके बेस मॉडल की है। बता दें, इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये रखी गई है।
फोर्ड की इस कार को टक्कर देने के लिए मार्केट में पहले से कई कार मौजूद हैं जिनमें मारुति की डिजायर,होंडा की अमेज,टाटा की टिगोर आदि शामिल हैं।