फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ड एस्पायर फेसलिफ्ट ने लांच होने से पहले ही टेके घुटने, क्रैश टेस्ट में हुआ खुलासा

Sun, 23 Sep 2018 11:00 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ford aspire crash test
विज्ञापन

फोर्ड की नई कार एस्पायर फेसलिफ्ट को  NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) ने सेफ्टी के माध्यम से सिर्फ 3-स्टार रेटिंग दी, जबकि इस कार को वयस्क पैसेंजरों की सेफ्टी में 3 स्टार और बच्चों की सेफ्टी में 4 स्टार मिले।

विज्ञापन


NCAP के अनुसार फोर्ड की यह कार सुरक्षा के मानक पर खरी उतरी है। लेकिन कुछ बिंदुओं पर यह कार अपने आप को साबित नहीं कर पाई। जैसे की फ्रंट से टेस्टिंग के दौरान ड्राइवर एयरबैग नीचे गिर गये। वहीं साइड से टेस्टिंग के दौरान पीछे का दरवाजा खुल गया।

कार के फीचर्स की बात करें तो 
इस कार में पुश-स्टार्ट बटन, फ्रंट में दो USB पोर्ट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और एक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। हालांकि, कार के रियर में AC वेंट शामिल नहीं  होगा। एस्पायर के टॉप वेरिएंट टाइटेनियम प्लस ट्रिम में 6 एयरबैग्स और एबीएस के साथ EBD दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार के इंटीरीयर को नए लुक में ढालने की कोशिश की गई है। इसमें डैशबोर्ड के साथ 6.5 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ फोर्ड का सिंक 3 इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इंजन
कंपनी इस नये मॉडल में नया 96एचपी वाला 1.2 लीटर, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देगी। यह मोटर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। लेकिन हो सकता है यह मौजूदा 6-स्पीड डुअल-क्लस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को रिप्लेस करें। डीजल इंजन की बात करें तो कार में   100एचपी  वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।

कीमत
कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा बिकने वाली कार होंडा अमेज है। जो कि 5 से 8 लाखर रुपये के बीच अती है। तो ऐसे में हो सकता है कि फोर्ड की एस्पायर कार की कीमत सेडान कारों से अधिक नहीं होगी। मौजूदा एस्पायर फेसलिफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.82-8.79 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 6.93-8.56 लाख रुपये है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें