फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स गुरखा 8.38 लाख रुपये में हुई लॉन्च, जानें खूबियां

विज्ञापन
फोर्स मोटर की नई गुरखा। - फोटो : Force Motor
विज्ञापन
फोर्स मोटर्स ने अपनी नई गुरखा को बीएस 4 मानक के साथ बाजार में पेश कर दिया है। यह गाड़ी तीन व पांच दरवाजे वाले स्टाइल के साथ दो वेरिएंट-एक्सलोर व एक्सपेडीशन में पेश की गई है। अब गुरखा बीएस 4 मानकों के आधार पर बनाकर पेश की गई है। कंपनी ने इस गाड़ी में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया है। इसमें सामने दिए गए नए फ्रंट बंपर और रियर बंपर नए ग्रिल के साथ इसे नई पहचान दे रहे हैं। इस एसयूवी में टिरेन टायर स्‍टैंडर्ड हैं। लेकिन नई गुरखा कोदे देखकर आप आराम से इसे पहचान जाएंगे लेकिन नई व पुरानी में फर्क करने में आप भूल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


 इसके केबिन में नया स्टीयरिंग व्हील डिजाइन, नए गियर लीवर के साथ और नए एयर कॉन कंट्रोल सेंटर कंसोल पर दिए गए हैं। इसका एक्सप्लोर वेरिएंट तीन व पांच दरवाजों वाली स्‍टाइल में उपलब्‍ध है, इसके पहले वाली गाड़ी में साफ्ट टॉप रूफ का विकल्प था। लेकिन इसका एक्सपेडीशन वेरिएंट महज पांच दरवाजों के साथ ही उपलब्‍ध है। इसके तीन दरवाजे वाले मॉडल में सात लोगों के साथ ड्राइवर इस गाड़ी में सवार हो सकता है जबकि पांच दरवाजे वाले मॉडल में ड्राइवर के अलावा 6 या 8 लोगों के बैठने की व्यवस्‍था की जा सकती है। पहाड़ी इलाकों में यह गाड़ी काफी लोकप्रिय है। 

नई गुरखा में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो कि 86 एचपी की शक्ति देता है। इसमें पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ फोर व्हील व रियर व्हील ड्राइविंग का विकल्प मौजूद है। गुरखा एक्सपेडीशन की कीमत 8.38 लाख रुपये जबकि एक्सप्लोर की कीमत 9.36 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें