फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के प्यार में इस कदर पागल हुआ यह फैन कि आप भी करेंगे सलाम

Sat, 22 Dec 2018 01:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MS Dhoni Car Number Plate
विज्ञापन

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के फैंस पूरी दुनिया में मौजूद हैं। यहां तक कि उनके कद्रदान उन देशों में भी हैं, जहां क्रिकेट खेला ही नहीं जाता और दूसरे खेलों का तरजीह दी जाती है। धोनी के ऐसे ही एक फैन ने एक अनोखा कारनामा किया है। उन फैन ने धोनी के प्रति सम्मान और प्यार जताते हुए अपनी गाड़ी का नंबर ही धोनी के नाम पर रख लिया।

विज्ञापन

अमेरिका में रहता है धोनी का फैन

धोनी का यह फैन अमेरिकी के कैलिफोर्निया में रहता है, जहां क्रिकेट इतना पॉपुलर नहीं है। फिर वह धोनी का दीवाना है। अपनी इस दीवानगी के चलते ही उसने अपनी गाड़ी का नंबर धोनी के नाम पर बुक करवा लिया।
 

अमेरिका में नंबर प्लेट हो सकती है कस्टमाइज

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। असल में हमारे देश में किसी के नाम पर यानी गाड़ी की नंबर प्लेट को कस्टमाइज नहीं कराया जा सकता। लेकिन अमेरिका में यह संभव है। वहां पर प्रीमियम प्राइस चुका कर अपने नाम पर भी गाड़ी का नंबर रजिस्टर किया जा सकता है।
 

कार का नंबर ‘MS DHONI’

धोनी के इस फैन के पास क्रिसलर 300 है, और ‘MS DHONI’ के नंबर प्लेट वाली इस कार को कैलिफोर्निया में देखा गया। किसी ने उसकी फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। बस क्या था कि ट्विटर पर उस कार की फोटो जबरदस्त शेयर होने लगी। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि पूर्व क्रिकेट कप्तान का यह फैन अमेरिकन या इंडियन।
 
विज्ञापन

धोनी भी हैं कार-बाइक्स लवर

MS Dhoni Bike Collection
हालांकि धोनी खुद भी गाड़ियों के बेहद शौकीन रहे हैं। उनके पास रेट्रो यामाहा आरडी350 भी थी और उसका वीडियो भी शेयर किया था। वहीं उनके पास यामाहा आर1, कावासाकी निंजा एच2 जैसे सुपर बाइक्स भी हैं। इसके अलावा धोनी के पास हमर एच2, लैंडरोवर डिस्कवरी, मोडिफाइड स्कॉर्पियो भी है।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें