फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बाजार पर हैं दुनियाभर की नजरें, 61 करोड़ हो जाएगी वाहनों की संख्या

Sat, 10 Feb 2018 09:13 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो
विज्ञापन
भारतीय सड़कों पर हर साल औसतन 10 फीसदी की दर से वाहन बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि 2050 तक देश की सड़कों पर 61 करोड़ वाहन होंगे जो दुनिया में सर्वाधिक होंगे। अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव भरे माहौल के बीच दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियों की नजरें भारतीय बाजार पर हैं। ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रहा ऑटो एक्सपो इसका सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर सामने आ रहा है। वाहन कंपनियां इस बार अपने पुराने मॉडलों को नए रूप में प्रदर्शित करने के साथ मिशन-2030 की झलक भी पेश कर रही हैं। पेश है रिपोर्ट
विज्ञापन


2030 की तैयारी अभी से शुरू

देश की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को उतारने के संकेत के बाद वाहन निर्माता कंपनियों ने इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल और डीजल वाहनों को चरणबद्घ तरीके से बंद किया जा सकता है। इससे पहले कंपनियों ने इनोवेशन और नई तकनीकी पर जोर देते हुए नए मॉडल्स को ऑटो एक्सपो में शोकेस किया है। मारुति ने ई-सर्वाइवर को शोकेस कर 2020 में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतारने की तैयारी की तो फ्रांस की रेनो ने इलेक्ट्रिक कांसेप्ट कार ट्रेजर और ई-स्पोर्ट को पेश किया। महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पोड यूडीओ लिथियम बैटरी वाला थ्री-व्हीहलर और जीरो एमिनेशन इलेक्ट्रिक बस ई-कोस्मो को शोकेस किया है।

पुराने मॉडल्स का नया अवतार

जानीमानी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भारतीय बाजार के अनुभव को पहचानते हुए अपने पुराने ब्रांड मॉडल्स को नए अवतार में पेश करने से परहेज नहीं किया। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने मोस्ट अवेटेड स्विफ्ट को नए रूप में पेश किया। ह्ड्ढयुंदई ने अपनी पॉपुलर आई-20 कार का एलिट फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया। इसी तरह होंडा ने नई अमेज सीआरवी और सिविक का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर बाजार में मजबूती के साथ दस्तक देने का संकेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार इन कंपनियों की दस्तक

ऑटो एक्सपो 2018
साउथ कोरिया की कार निर्माता कंपनी किया (केआईए) मोटर्स ने पहली बार ऑटो एक्सपो में दस्तक देकर भारतीय बाजार में अपनी कारों को उतारते हुए 2019 में कांसेप्ट एसयूवी को लांच करने के संकेत दिए। बताया जा रहा है कि कंपनी करीब 7 हजार करोड़ रुपये निवेश कर आंध्रप्रदेश के अनंतपुरा में अपनी मैनुफेक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है। एंफ्लक्स मोटर्स ने इलेक्ट्रिक बाइक को पेश कर जल्द भारतीय बाजार में उतरने के संकेत दिए। क्लेवलैंड साइकल ने मिसफिट जेन-2 को पेश किया जो भारतीय वाहन बाजार के भविष्य पर आधारित इलेक्ट्रिक बाइक है।

दुपहिया भी कदमताल को तैयार

ऑटो एक्सपो में इस बार विश्वभर की दुपहिया कंपनियां भी अपने एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट लेकर पहुंची हैं। इटली की पियाजियो ग्रुप ने वेस्पा और ऐपरिलिया मॉडल को शोकेस किया। यामाहा ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस बाइक यामाहा आर-15 को लांच किया है। टीवीएस ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक जेप्पेलिन और इलेक्ट्रिक स्कूटर क्त्रिस्ओन को भी पेश किया।

ये भी जानें

-01 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन ही बताए जाते हैं भी दुनियाभर में।
-2030 तक एक तिहाई इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या का अंदाजा।

एक्सपर्ट व्यू

यूरोपीय देश और चाइना में ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम का दौर पहले ही दिखाई दे चुका है। अब भारत की बारी है। मिडिल क्लास का बढ़ना इसकी सबसे बड़ी वजह है। भारत में देश नहीं विदेशी ब्रांडों के लिए संभावनाएं बढ़ रही हैंए जिसके लिए दुनियाभर की ऑटोमोबाइल कंपनियां तैयारी करके बैठी हैं।
लव मल्होत्रा, ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें