फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार रुपये सस्ती हुई इलेक्ट्रिक कार Mahindra e-Verito, ह्यूंदै कोना और टिगोर ईवी के दाम भी घटे

Sat, 03 Aug 2019 12:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mahindra e-Verito Electric Sedan - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार ई-वेरिटो की कीमतों ने कमी की है। कंपनी ने यह फैसला जीएसटी काउंसिल की हालिया बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों के जीएसटी रेट में कमी करने के बाद लिया है। कंपनी ने ई-वेरिटो की कीमतों में 80 हजार रुपये की कमी की है।

ऑनरोड कीमत 10.71 लाख रुपये

महिंद्रा ई-वेरिटो की ऑनरोड कीमत 10.71 लाख रुपये है, जिसमें फेम-2 सब्सिडी भी शामिल है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक के सीईओ महेश बाबू ने एक बयान जारी करके कहा कि जीएसटी की दरों में कटौती का फायदा कंपनी अपने ग्राहकों को देगी। वहीं कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन ट्रियो की कीमतों में 20 हजार रुपये की कमी है। वहीं कटौती के बाद ट्रियो की ऑनरोड कीमत 2.05 लाख रुपये हो गई है।

कोना पर 1.58 लाख रुपये की बचत

हालांकि दाम करने वाली महिंद्रा अकेली कंपनी नहीं है। इससे पहले ह्यूंदै ने अपनी इलेक्ट्रिक कार कोना के कीमतें घटाते हुए 25.30 लाख रुपये से घटाकर 23.72 लाख रुपये कर दी है। कोना पर सीधे-सीधे 1.58 लाख रुपये की बचत हो रही है। वहीं टाटा की इलेक्ट्रिक कार टिगोर की कीमतों में भी कमी की गई है। डिस्काउंट के बाद टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक की कीमत 11.58 से लेकर 11.92 लाख रुपए हो गई है। जो कि पहले 12.35 लाख रुपए से लेकर 12.71 लाख रुपए तक थी, ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, मुंबई हैं। कंपनी ने टिगोर की कीमतों में 80,000 रुपये तक कम करने का फैसला किया है। 

12 फीसदी से 5 फीसदी हुई टैक्स दरें

पिछले हफ्ते हुई उच्च स्तरीय जीएसटी काउंसिल की बैठक में इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की गई है। नई दरें एक अगस्त से प्रभावी हो गई हैं। वहीं जीएसटी की बैठक में इलेक्ट्रिक कारों के चार्जर पर टैक्स दरें 18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी की गई हैं।          

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें