फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लांच किए गए विश्व स्तरीय इलेक्ट्रिक स्कूटर

Fri, 11 Jan 2019 03:34 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
World class electric scooters
विज्ञापन

2019 इलेक्ट्रिक व्हीकल के नाम होने में कोई भी संदेह नहीं है। सरकार भी इसे लेकर चिंतित है और इलेक्ट्रिक परिवहन लाना चाहती है जिससे प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके। इसी क्रम में गर्वित ईबाइक ने दिल्ली में अपने विश्व स्तरीय इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लांच किये हैं। इस अवसर पर नई दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त श्री संजय सिंह मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर हुई।  

विज्ञापन


अपने भाषण के दौरान नई दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त श्री संजय सिंह ने कहा, ‘‘मैं इस कॉन्सेप्ट के पीछे की टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ और आने वाले दिनों में उनकी सफलता की कामना करता हूँ। दिल्ली के लोगों को यह पर्यावरण-हितैषी परिवहन समाधान प्रदान करने के पीछे जो कठोर परिश्रम और समर्पण किया गया है, उसकी मैं प्रशंसा करता हूँ। मैं भी अधिक से अधिक महिला चालकों से गर्वित ईबाइक्स का उपयोग करने और शहर में प्रदूषण को कम करने के इस प्रयास का हिस्सा बनने की सिफारिश करूंगा।’’

अपने भाषण के दौरान ईबाइकगो के संस्थापक डॉ. इरफान खान ने कहा, ‘‘हमें आज दिल्ली में गर्वित ईबाइक्स को लांच कर अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है। हम पूरे भारत में अपने परिचालन का विस्तार करना चाहते हैं, ताकि भारत परिवहन के लिये पर्यावरण-हितैषी साधनों को अपनाए और आधुनिक भारतीयों के भागमभाग जिंदगी में यात्रा सस्ती और क्षमतावान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

DR. Irfan khan
गर्वित ईबाइक्स में लिथियम आयन (लियॉन) बैटरीज का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण में पूरी तरह अपघटित हो जाती हैं और खतरनाक इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट को कम करने में मदद करती हैं। इन स्कूटर्स की पेशकश से हमारा प्रमुख उद्देश्य इस वर्ष उस प्रदूषण को कम से कम 2 प्रतिशत तक कम करना है, जो पेट्रोल वाले दुपहिया वाहनों से होता है। गर्वित ईबाइक्स आने वाले दिनों में शहर में परिवहन का सबसे कम लागत वाला साधन होंगी। इसे चलाने की लागत 80 कि.मी./घंटा की औसत गति के लिये 20 पैसा/कि.मी. है और इसलिये ईबाइकगो न्यूनतम 30 मिनट के लिये 20 रू. की राशि के साथ रेंटल की पेशकश भी करेगा।’’

दिल्ली का बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिये एक बड़ी समस्या है, क्योंकि प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति से भी बड़ा हो गया है, जो कि दिवाली के बाद के स्तर से 40 प्रतिशत ऊपर है और इसे कम करने के लिये कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है।  बेंगलुरू ने परिवहन के पर्यावरण-हितैषी साधनों को अपनाया है, जिससे वहाँ की वायु की गुणवत्ता बढ़ी है और दिल्ली को पर्यावरण-हितैषी शहर बनाने के लिये गर्वित ईबाइक ने भी ऐसी ही पहल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें