फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ईबाइक’ने लांच की अपनी अनूठी सेवाएं , जानें क्या है इसका उद्देश्य

Wed, 09 Jan 2019 04:40 PM IST
Garima Garg ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
taxi
विज्ञापन

आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा इस बात से कोई अंजान नहीं है। लगातार वाहन कंपनियां अपने ई वाहनों पर काम कर रही हैं। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक भारत का ई-दुपहिया बाजार 24,000 इकाई से बढ़कर 45,000 इकाई, यानि दोगुना होने की अपेक्षा है।भारतीय इलेक्ट्रिक दुपहिया बाजार में सेवा प्रदाताओं की 2 प्रतिशत हिस्सेदारी पर लक्षित है। इसके द्वारा देश के लगभग 100 शहरों में 200,000 बाइक्स का बेड़ा सड़क पर लाने का अनुमान है। कंपनी आमतौर पर एक शहर को क्लस्टर्स में बांटती है।

विज्ञापन


उसके बाद, फ्रैंचाइजी को रेंटल, टैक्सी एवं डिलीवरी सेवाओं के लिए दिया जाता है। उनकी ओनरशिप ईबाइक के साथ जारी रहती है।वहीं एक फ्रैंचाइजी मालिक सभी तीनों सेवाएं दे सकता है। ईबाइक परिवहन के पर्यावरण हितैषी साधन प्रदान करने पर लक्षित पहला क्रांतिकारी स्टार्ट-अप है। यह भारत का पहला मंच है, जो लगभग 2 घंटे के लिए इलेक्ट्रॉनिक चार्ज के बाद 200 कि.मी. के परिवहन का इलेक्ट्रॉनिक मोड देता करता है।  इसके अलावा 75 कि.मी. प्रति घंटा की गति से दैनिक आवागमन को जोशीला बनाता है।

ईबाइक ओकिनावा ऑटोटेक की बाइक्स का उपयोग कर रहा है, जो देश के अग्रणी इलेक्ट्रिक दुपहिया विनिर्माताओं में से एक है। कंपनी ने अमृतसर में पहला फेज सफलतापूर्वक लांच किया है। तथा अगले एक महीने में जयपुर, लखनऊ और गाजियाबाद में परिचालन प्रारंभ करने की योजना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

e-bike
ईबाइक के संस्थापक निदेशक डॉ. इरफान खान ने कहा, ‘‘ईबाइक एक नया कॉन्सेप्ट है, जो बढ़ते भारत के प्रमुख लेकिन अनछुए मुद्दों का उत्तर दे रहा है। देश की राजधानी में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब है। ईबाइक की प्रस्तुति से हम छोटी अवधि में इस स्तर को 2-3 प्रतिशत कम करने की उम्मीद करते हैं। ईबाइक अपनी उन्नत ईबाइक्स को किराये पर देकर, टैक्सी के तौर पर और आपूर्ति के लिये प्रतिस्पर्द्धी मूल्य पर प्रस्तुत कर अग्रणी सेवा प्रदाता बनना चाहता है। साथ ही यह निवेशकों और हितधारकों के लिये भी काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।’’

ईबाइक भारत का पहला इलेक्ट्रिक बाइक रेंटल/टैक्सी/डिलीवरी प्लेटफॉर्म है, जो सभी के लिये आर्थिक और पर्यावरण हितैषी यात्रा विकल्प प्रस्तुत करता है। राजस्व पर्यटकों और ग्राहकों के लिये रेंटल सेवाओं, मोबाइल एप्स के माध्यम से टैक्सी राइड्स और लॉजिस्टिक आपूर्तिकर्ताओं के साथ गठबंधन से मिलता है। यह स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़ा है। ईबाइक देशभर में व्यापक नेटवर्क की स्थापना करेगा। इसका लक्ष्य प्रदूषण, परिवहन, सुविधा, लागत, आदि जैसे मुद्दों को सम्बोधित करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें