महंगी मोटरसाइकिलें बनाने वाली इटली की डुकाती ने आज स्क्रैंबलर कैफे रेसर पेश की जिसकी शोरूम में कीमत 9.32 लाख रुपये है।
डुकाती ने एक बयान में बताया कि यह मोटरसाइकिल यूरो-4 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। इसमें दो सिलेंडर वाला 803 सीसी का इंजन है।कंपनी ने कहा कि यह मॉडल उसके दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे, अहमदाबाद अैर कोच्चि स्थित डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।