फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं करेंगे ड्राइव तो नहीं भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

विज्ञापन
1 of 6
ड्राइविंग एक कला है अगर आपने इसका उल्लंघन किया तो आपको भारी जुर्माना भुगतना पड़ेगा। ऐसा हम नहीं कर रहे नया मोटर वाहन एक्ट कह रहा है जिसमें 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। अगर आप ड्राइविंग पर निकल रहे हैं तो अब अपना दिमाग एकदम शांत कर लें और यहां पर दिए जा रहे टिप्स को ध्यान से दिमाग में बिठा लें, आप शर्तियातौर पर भारी जुर्माने से बच जाएंगे। तो आइए आपको बताते हैं कि ड्राइविंग के दौरान कौन-कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए जिससे यातायात के नियमों का पालन किया जा सके और आप एक आदर्श ड्राइवर लोगों की नजरों में बन सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
सिग्‍नल पर धीमी रखें कार
अक्सर लोग सिग्‍नल पर अपनी गाड़ी तेज कर लेते हैं जिससे फटाक से वो सिग्‍नल रेड होने से पहले निकल जाएं। लेकिन ऐसा करने के चक्कर में कई बार यातायात के नियमों का उल्लंघन हो जाता है क्योंकि सिग्नल हो चुका होता है। अगर आप अपनी जेब ढीली नहीं करना चाहते तो फिर ओरेंज लाइट होते ही खुद पर काबू कर लें और जेब्रा क्रॉसिंग से पहले गाड़ी रोक लें। 
विज्ञापन

3 of 6
जेब्रा क्रॉसिंग पर गाड़ी न खड़ी करें
बहुत से लोग अपनी गाड़ी को सिग्‍नल पर बने जेब्रा क्रॉसिंग पर गाड़ी खड़ी कर लेते हैं। यातायात नियमों के मुताबिक अगर आप ऐसा भी करते हैं सिग्‍नल जंप करने जैसा जुर्म होता है क्योंकि जेब्रा क्रॉसिंग के जरिए पैदल यात्री रोड पार करते हैं, यदि जेब्रा क्रॉसिंग की खींची गई लाइन पर खड़े हो जाएंगे तो लोगों को रास्ता पार करने में दिक्कत होगी। अगर आप जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़े होना बैध मानते हैं तो अपनी जानकारी बढ़ा लें नहीं तो यातायात पुलिस आप पर जुर्माना लगा देगी। 

4 of 6
सिंगल रोड पर की कई मार्किंग को क्रॉस न करें
सड़क पर सफेद रंग से की गई मार्किंग का कभी भी उल्लंघन न करें। दिल्ली में अक्सर लोग यह गलती कर देते हैं और यातायात पुलिस उन पर जुर्माना लगा देती है। दिल्ली के साथ कई शहरों में सिंगल रोड के जरिए दो तरफ से आने वाले वाहनों का संचालन होता है। इन सड़कों को डिवाइडर के सहारे डिवाइड करने के बजाए सफेद रंग के लाइन से चिन्हित किया गया है। ऐसे में अगर अपनी लाइन छोड़कर अपोजिट डायरेक्‍शन वाली सड़क के परिधि में चले जाते हैं तो यह यातायात नियम का उल्लंघन हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले लाइन में रहें
शहर के कई फ्लाईओवरों को आजकल दो तरफ के यातायात के लिए प्रयोग किया जाता है। अगर आपके शहर में ऐसा फ्लाईओवर है तो ध्यान रहे उस पर चढ़ने के लिए लाइन में अपने सामने चल रही गाड़ी के पीछे ही चलें और अपना नंबर आने पर ही उस फ्लाईओवर पर चढ़ें। ऐसा न करने पर यातायात पुलिस आप पर बड़ा जुर्माना कर सकती है। ऐसे फ्लाईओवर पर बाकायदा कानून का पाठ जुर्माने की चेतावनी के साथ लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्राइविंग टिप्स
लेन में करें ड्राइविंग
शहरी ड्राइविंग के दौरान लेन ड्राइविंग का पूरा ख्याल रखें तथा फालतू में लेन कट करने की कोशिश न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो अन्य यातायात इससे प्रभावित होता है और उसकी वजह से जाम लग सकता है। ऐसे करने वालों पर भी जुर्माने का प्रावधान है। इसलिए ऐसा कभी न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें