फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का खौफ ऐसा कि कुत्ते ने भी पहना हेलमेट, फोटो हुई वायरल

Tue, 22 Oct 2019 03:52 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dog wearing helmet on bike - फोटो : Social
विज्ञापन

नए मोटर व्हीकल एक्ट के बाद अब लोग ट्रैफिक नियमों का खूब पालन करते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि चालान अब बहुत भारी है। लेकिन बात चालान की नहीं बल्कि हम सब की सेफ्टी की है, बाइक पर कुत्ते का बैठना कोई बात नहीं है लेकिन यदि कोई कुत्ता हेलमेट पहनकर बाइक की सवारी करते हुआ दिखाई दे तो फिर बात कुछ अलग होती है।  

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस का खौफ ऐसा कि कुत्ते ने भी पहना हेलमेट

सोशल मीडिया ट्विटर पर दिल्ली में हेलमेट लगाकर बाइक की सवारी करते हुए एक कुत्ते का वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस इस फोटो और विडियो न सिर्फ खूब शेयर किया जा रहा है बल्कि इस पर काफी चर्चा भी हो रही है। खास बात यह है कि कुत्ता बाइक पर हेलमेट पहनकर बड़ी ही शांति के साथ बैठा है। और यह वाकई हैरान करने जैसी बात है।


 
 
विज्ञापन

टू-व्हीलर्स पर हमेशा हेलमेट पहन कर सफर करना चाइये

  इस तस्वीर के बारे में अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग कुत्ते की जागरुकता के कायल हो गये हैं जबकि कुछ लोग इसे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का खौफ बता रहे हैं।  लेकिन सही मायनों में देखा जाये तो यह कुत्ते के मालिक की समझदारी का जीता-जागता नमूना है क्योंकि टू-व्हीलर्स पर हमेशा हेलमेट पहन कर सफर करना चाइये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें