फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR में अगले 6 महीनों में लगेंगे 300 EV चार्जिंग स्टेशन

Wed, 21 Aug 2019 01:20 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
EV CHARGER DELHI-NCR - फोटो : Social
विज्ञापन

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को सफल बनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में अगले 6 महीनों में 300 EV चार्जिंग स्टेशन लगाए जायेंगे। इस प्रोजेक्ट को EESL द्वारा पूरा किया जायेगा और यह ऊर्जा मंत्रालय के साथ ज्वाइंट वेंचर में काम करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि NDMC और EESL में मिलकर अभी तक 55 चार्जिंग स्टेशन लगा दिए हैं।

विज्ञापन

फास्ट चार्जर की सुविधा

इस बारे में EESL के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि हमारी योजना दिल्ली-NCR में अगले छह महीनों के भीतर 300 चार्जिंग स्टेशन लगाने की है। इसके लिए हमनें न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट अथॉरिटी (NOIDA) के साथ MOU साइन किया है। पब्लिक चार्जिंग स्टेशन के अलावा सिर्फ दिल्ली में केवल 305 कैप्टिव चार्जर लगे हैं जिनमें 203 AC 001 चार्जर है जब की 102 DC-001 फास्ट चार्जर हैं
विज्ञापन

आने वाला समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होगा

आने वाला समय अब इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा। ऐसे में इस दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है क्योकिं इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना तो आसान होगा लेकिन इनके लिए जो बेसिक चीजों की जरूरत है वो अगर समय पर मिल जाए तो ग्राहकों को दिक्कत नहीं होगी। सौरभ कुमार ने यह भी बताया कि दिल्ली-एनसीआर  इलेक्ट्रिक चार्जर लगाने के लिए हम दूसरे शहरों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं ।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें