इस बारे में EESL के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि हमारी योजना दिल्ली-NCR में अगले छह महीनों के भीतर 300 चार्जिंग स्टेशन लगाने की है। इसके लिए हमनें न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट अथॉरिटी (NOIDA) के साथ MOU साइन किया है। पब्लिक चार्जिंग स्टेशन के अलावा सिर्फ दिल्ली में केवल 305 कैप्टिव चार्जर लगे हैं जिनमें 203 AC 001 चार्जर है जब की 102 DC-001 फास्ट चार्जर हैं
आने वाला समय अब इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा। ऐसे में इस दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है क्योकिं इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना तो आसान होगा लेकिन इनके लिए जो बेसिक चीजों की जरूरत है वो अगर समय पर मिल जाए तो ग्राहकों को दिक्कत नहीं होगी। सौरभ कुमार ने यह भी बताया कि दिल्ली-एनसीआर इलेक्ट्रिक चार्जर लगाने के लिए हम दूसरे शहरों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं ।