हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने के साथ ही वाहन डीलर खरीदारों को वाहनों के नंबर भी उपलब्ध कराएंगे। वाहनों के नंबर आवंटन का कार्य भी परिवहन विभाग वाहन डीलरों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। इससे नंबर और नंबर प्लेट मिलने में हो रही देरी में कमी आएगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा।
संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का कार्य एक अप्रैल 2019 से शुरू हो चुका है। वाहन डीलर ही खरीदारों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध करा रहे हैं।
अब परिवहन विभाग नंबरों के आवंटन का कार्य भी वाहन डीलरों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। सभी वाहन डीलर परिवहन विभाग के वाहन 4.0 साफ्टवेयर से जुड़े हुए हैं। इससे ही वाहनों का टैक्स जमा किया जाता है।