दरअसल 39 साल के डी कृष्ण कुमार ने अपनी मां को तीर्थ यात्रा कराने के लिए नौकरी छोड़ने का फैसला किया और बजाज चेतक से उन्हें तीर्थयात्रा कराने निकल पड़े। बेटे के इस निस्वार्थ सेवा को पूरे देश ने सराहा। कुमार की कहानी ने जिसने भी सुनी वो उनका कायल हो गया।
कुमार की कहानी सोशल मीडिया पर जब वायरल हुई तो आनंद महिंद्रा का इस पर ध्यान गया, जिसके बाद उन्होंने कुमार को तोहफे में नई Mahindra KUV100 देने का फैसला किया।
18 सितंबर 2020 को महिंद्रा कंपनी की तरफ से कुमार को मैसूर इंडियन गैरेज से एक नई Mahindra KUV100 दी गई। इस दौरान कुमार की मां भी मौजूद थीं। नई कार के मिलने के बाद कुमार ने अपनी मां को चामुंडेश्वरी मंदिर में प्रार्थना करने के लिए भेजा।
इससे पहले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने गया के लौंगी भुईंयां नाम के किसान को एक ट्रैक्टर देने की पेशकश की थी, जिसे ट्विटर पर यूजर्स की तरफ से काफी सराहा गया। बता दें कि लौंगी भुईंयां ने अकेले अपनी मेहनत के दम पर तीस साल तक लगातार खुदाई कर के करीब तीन किलोमीटर लंबी नहर तैयार की।
दरअसल ट्विटर पर रोहिन कुमार नाम के एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा था, "गया के लौंगी माँझी ने अपने ज़िंदगी के 30 साल लगा कर नहर खोद दी। उन्हें अभी भी कुछ नहीं चाहिए, सिवा एक ट्रैक्टर के। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर उन्हें एक ट्रैक्टर मिल जाए तो उनको बड़ी मदद हो जाएगी।" इस ट्वीट के जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा, "उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा।"