फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: 3डी प्रिंटर तकनीक से फेस शिल्ड बना रही है Volkswagen, दुनिया की 250 कंपनियां साथ आईं

Mon, 06 Apr 2020 08:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से लड़ने के लिए Volkswagen Group (फॉक्सवैगन समूह) फेस शील्ड होल्डर बनाने के लिए 3डी प्रिंटिंग का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। यह एयरबस और 3डी प्रिंटिंग नेटवर्क Mobility goes Additive (मोबिलिटी गोज एडिटिव) के साथ कई देशों की संयुक्त पहल का हिस्सा है, जिसमें लगभग 250 कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
Volkswagen Uses 3D Printer To Make Face Shields - फोटो : Volkswagen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरबस द्वारा विकसित उत्पादों का इस्तेमाल स्पेन में किया जाएगा और अगले सप्ताह एयरबस द्वारा हैम्बर्ग से मैड्रिड तक हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा। यह पहल स्पेनिश अधिकारियों के अनुरोध पर शुरू की गई थी। स्पेन अपने देश में भी इन उत्पादों का वितरण करेगी। 
विज्ञापन

Volkswagen Uses 3D Printer To Make Face Shields - फोटो : Volkswagen
इन होल्डर में थर्ड पार्टी कंपनियां एक प्लास्टिक पन्नी डालेगी। इन होल्डर को फिलहाल फॉक्सवैगन बना रहा है। इन शील्ड के जरिए पूरा चेहरे एक पारदर्शी सुरक्षा कवर से ढंक जाएगा। स्वच्छता के उच्चतम संभव मानकों को सुनिश्चित करने के लिए, होल्डर का निर्माण करने वाले फॉक्सवैगन के कर्मचारी दस्ताने पहनेंगे और मास्क पहनेंगे। 

Volkswagen-Skoda Auto - फोटो : Social
फॉक्सवैगन ग्रुप प्रोडक्शन के प्रमुख गेर्ड वॉकर ने कहा, "हमारी टीम इन जरूरी हिस्सों को जल्द से जल्द बनाने के लिए पहले से ही पूरी रफ्तार से काम कर रही है।" उत्पादन का काम न सिर्फ Wolfsburg (वुल्फ्सबर्ग) और Ingolstadt (इंगोलस्टेड) के बड़े 3डी प्रिंटिंग सेंटरों में, बल्कि Audi (ऑडी), Bentley (बेंटले), Bugatti (बुगाटी), MAN Truck & Bus (मैन ट्रक एंड बस), Porsche (पोर्शे), Volkswagen Passenger Cars (फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स) और Volkswagen Motorsport (फॉक्सवैगन मोटरस्पोर्ट्स) के अन्य प्लांट्स में भी जारी है। समूह इस समय अपने संयंत्रों में 50 से अधिक 3डी प्रिंटर का उपयोग कर रहा है जो इस परियोजना के लिए लगातार अतिरिक्त प्रिंटर की संख्या भी बढ़ा रहा है।" 
विज्ञापन

Volkswagen logo - फोटो : Social Media
Lamborghini (लेम्बोर्गिनी), SEAT (एसईएटी), Skoda (स्कोडा) और Volkswagen Passenger Cars ( फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स) भी अन्य चिकित्सा आपूर्ति पर काम कर रही हैं। अब तक, फॉक्सवैगन जर्मनी में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए पहले ही कई सौ मेडिकल फेस मास्क दान कर चुका है। फॉक्सवैगन समूह ने चिकित्सा केंद्रों और अस्पतालों के लिए लगभग 40 मिलियन यूरो (करीब 3 अरब 28 करोड़ 66 लाख 40 हजार रुपये) कुल मूल्य के  अतिरिक्त चिकित्सा आपूर्ति जैसे कि फेस मास्क और सुरक्षात्मक कपड़े दान करने का भी निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें