कार की बैटरी
ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक लंबे समय तक खड़ी हुई कार में सबसे बड़ी समस्या उसकी बैटरी को लेकर होती है। बैटरी का काम आपकी कार को स्टार्ट करना होता है। अगर गाड़ी का उपयोग लंबे समय तक नहीं किया गया तो इसकी बैटरी डाउन हो जाती है या पूरी तरह से खराब हो जाती है। फिर गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी। इस समस्या से निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी कार को हर तीसरे दिन स्टार्ट कर लें। इससे कार की बैटरी को कोई खराबी नहीं आएगी।