40 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया
शारदा अस्पताल में 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती 24 घंटे रहेगी। किसी भी आपात परिस्थिति में मरीजों को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा। वार्ड की निगरानी स्वयं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशुतोष निरंजन करेंगे।
इंडिया एक्सपो मार्ट में मेडिकल कैंप बनाया गया है। शुक्रवार को कुछ चीन और अन्य देशों से आए कर्मियों की जांच की गई है। किसी में वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। : सियाम प्रवक्ता
भारत में नोवेल कोरोनावायरस का दूसरा सकारात्मक मामला केरल में सामने आया है। मरीज पहले भी चीन की यात्रा कर चुका है और हाल ही में वहां से लौटा है। मरीज को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है और उसकी करीबी से निगरानी की जा रही है। बता दें कि पहला सकारात्मक मामला भी केरल में ही सामने आया था।
Auto Expo का आयोजन करने वाले उद्योग संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) यानी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने विशेष तैयारी और सावधानी बरतने की बात कही है। चीन के कुछ शहरों में सबसे पहले वायरस का असर देखने को मिला था। ऐसे में वहां डर का माहौल है। एक्सपो में बड़ी संख्या में चीन से कंपनियों के अधिकारी और कर्मी आने हैं। हालांकि, इनकी संख्या कितनी है इसकी जानकारी सियाम के पास नहीं है। 7 से 12 फरवरी तक जनता भी प्रदर्शनी में आएगी। सियाम के उप महानिदेशक सुगातो सेन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने भी वायरस के डर से किसी भी आयोजन को स्थगित नहीं करने की बात कही है।