बता दें कि कोरोनावायरस (coronavirus) ने चीन में हाहाकार मचा रखा है। इसके कारण वहां 170 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इसकी दहशत दुनियाभर में फैली है। अब तो इस वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। केरल में एक छात्र के इस वायरस की चपेट में होने की पुष्टि हुई है। दरअसल वह छात्र केरल के वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है। बीते दिनों वह केरल अपने घर लौटा था। हालांकि डॉक्टर अभी उसकी हालत स्थिर बता रहे हैं, लेकिन उसे सख्त निगरानी में रखा गया है।
ऑटो एक्सपो के आयोजन में कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार की ओर से अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है। गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य किया जाएगा। - डॉ. अनुराग भार्गव, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी
कोरोना वायरस के खतरे के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई सलाह के अनुसार ऑटो एक्सपो के आयोजन स्थल पर पर्याप्त सावधानी बरत रहे हैं। - राजन वढेरा, अध्यक्ष सियाम