संक्रमण फैलने की संभावनाएं कम
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, सेल्स नवीन सोनी ने ईटी को बताया कि कॉन्टैक्टलेस ट्रांसमिशन का ग्राहकों और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों ने स्वागत किया था, क्योंकि इससे संक्रमण फैलने की संभावनाएं बिलकुल नगण्य थीं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली जैसे राज्यों ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए डिजिटल सिस्टम के जरिए वाहनों को ऐसे संपर्क रहित पंजीकरण की सुविधा दे रहे हैं।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी बीएस4 वाहनों की बिक्री के लिए 1 अप्रैल की समय सीमा तय की थी। मार्च में कुछ राहत मिली जब शीर्ष अदालत ने देशव्यापी लॉकडाउन खत्म होने के बाद डीलरों को अपने बीएस4 स्टॉक का 10 फीसदी बेचने की अनुमति दी थी। लेकिन अब निर्माता कंपनियां और डीलर दोनों ही आरटीओ के रवैये से परेशान हैं।