फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही भारत की सड़कों पर 'आम' हो जाएंगी कनेक्टेड टेक्नोलॉजी वाली कारें: रिपोर्ट

Mon, 24 Aug 2020 04:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईवाई इंडिया की रिपोर्ट 'द कार इज कनेक्टेड नॉउ, बट आर वी सेफ?' में कहा गया है कि जीपीएस ट्रैकिंग, डैश कैमरा, टेलीमैटिक्स-आधारित बीमा और एसओएस सेवाओं की वजह से कनेक्टेड कार समाधानों की मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में निकट भविष्य में कनेक्टेड कारें (इंटरनेट से जुड़ी) काफी तेजी से बढ़ेंगी। परामर्शक कंपनी ईवाई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वाहन कानूनों में सुधार और उद्योग का अनुपालन बढ़ने से देश में कनेक्टेड फीचर वाले वाहन ‘आम’ हो जाएंगे। 
विज्ञापन

ईवाई इंडिया की रिपोर्ट 'द कार इज कनेक्टेड नॉउ, बट आर वी सेफ?' में कहा गया है कि जीपीएस ट्रैकिंग, डैश कैमरा, टेलीमैटिक्स-आधारित बीमा और एसओएस सेवाओं की वजह से कनेक्टेड कार समाधानों की मांग बढ़ेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कनेक्टेड कार उद्योग को साइबर सुरक्षा के लिए एक रूपरेखा बनानी होगी। उद्योग को अवधारणा से लेकर उत्पादन और परिचालन तक के लिए एक उचित प्रक्रिया विकसित करनी होगी। 

रिपोर्ट में कहा गया है, "निकट भविष्य में भारत में कनेक्टेड कारें आम बात होंगी। अगले कुछ साल के दौरान व्यापक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की वजह से ऐसी कारों की जरूरत बढ़ेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स से वाहन मालिक निकट के चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी पा सकेंगे और उनकी टेलीमैटिक्स डेटा तक पहुंच सुनिश्चित होगी।" 
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि वाहना कानूनों में बढ़ोतरी और नेविगेशन, रीमोट डायग्नॉस्टिक्स जैसे सुविधाजनक फीचर्स को लेकर उद्योग के अनुपालन से कनेक्टेड कार बाजार आगे बढ़ेगा।

ईवाई इंडिया के भागीदार और वाहन क्षेत्र के लीडर विनय रघुनाथ ने कहा कि अगले दौर की अत्याधुनिक कनेक्टेड प्रौद्योगिकी में निवेश के जरिये मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के पास ग्राहकों की बदलती पसंद को पूरा करने का अवसर होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें