फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा की यह लेटेस्ट एसयूवी डिजाइन में अगड़ी, लेकिन माइलेज में ‘पिछड़ी’, जानें क्यों

Thu, 24 Jan 2019 08:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Harrier
विज्ञापन

टाटा हैरियर को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। लॉन्चिंग के दौरान टाटा ने खुलासा किया था कि हैरियर एक फ्यूल एफिशिएंट एसयूवी है। वहीं अब यह खुलासा हुआ है कि हैरियर का माइलेज हुंडई क्रेटा और जीप कंपास से भी कम है, हालांकि महिन्द्रा एक्सयूवी 500 से थोड़ा ही ज्यादा है। जानिए कितना माइलेज देती है टाटा हैरियर एसयूवी...

विज्ञापन

टाटा हैरियर का माइलेज 16.79 किमी प्रति लीटर

Tata Harrier
एआरएआई के आकड़ों के मुताबिक टाटा हैरियर का माइलेज 16.79 किमी प्रति लीटर है, जो उसकी निकटतम प्रतिद्वंदी महिन्द्रा एक्सयूवी 500 से ज्यादा है। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है कि हैरियर का वजन 1680 किग्रा है, और इसमें Kryotec 2.0 लीटर फिएट मल्टीजेट टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है, जो 140 बीएचपी की पॉवर और 350 एनएम का टॉर्क देता है।
 
  Tata Harrier Jeep Compass Hyundai Creta Mahindra XUV500 Tata Hexa
Displacement 2.0-litre 2.0-litre 1.6-litre 2.2-litre 2.2-litre
Power 140PS 173PS 128PS 155PS 156PS
Torque 350Nm 350Nm 260Nm 360Nm 400Nm
Transmission 6-speed MT 6-speed MT 6-speed MT/AT 6-speed MT 6-speed MT/AT
Fuel Efficiency 16.79kmpl 17.1kmpl 20.5kmpl/17.6kmpl 15.1 kmpl 17.6kmpl
 
 
 

जीप कंपास का माइलेज 17.1 किमी प्रति लीटर

jeep compass
वहीं जीप कंपास 17.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि जीप में भी वही इंजन लगा है, जो 170 बीएचपी की पॉवर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। हालांकि जीप कंपास का वजन 1540 किग्रा है, जो हैरियर से कम है।
 

क्रेटा डीजल का माइलेज 19.7 किमी प्रति लीटर

Hyundai Creta
वहीं हुंडई क्रेटा की बात करें, तो इस सेगमेंट में यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। क्रेटा डीजल का माइलेज 19.7 किमी प्रति लीटर है, वहीं क्रेटा में 1.6 लीटर वाला टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 126 बीएचपी की पॉवर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। हालांकि क्रेटा का वजन 1300 किग्रा है, जिससे उसका माइलेज बढ़ता है।
 

महिन्द्रा एक्सयूवी 500 का माइलेज 15.1 किमी प्रति लीटर

Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra
वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 500 में 2.2 लीटर का एमहॉक टर्बोडीजल इंजन लगा हुआ है, जो 155 बीएचपी की पॉवर और 360 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं एक्सयूवी 500 का मोटर हैरियर से वजनी है और यही वजह है कि एक्सयूवी का माइलेज बाकी कारो के मुकाबले कम है। महिन्द्रा एक्सयूवी 500 का माइलेज 15.1 किमी प्रति लीटर है।
 
विज्ञापन

टाटा हैरियर की शुरूआती कीमत 12.69 लाख रुपए

Tata Harrier
टाटा हैरियर की शुरूआती कीमत 12.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं हैरियर के XM वेरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपए, XT वेरिएंट की कीमत 14.95 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट XZ की कीमत 16.25 लाख रुपए रखी गई है। हैरियर को ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो लैंड रोवर डी8 प्लेटफॉर्म से प्रेरित  है। इस प्लेटफॉर्म का प्रयोग डिस्कवरी स्पोर्ट को तैयार करने के लिए भी किया गया था। टाटा हैरियर की लंबाई 4,598 एमएम, चौड़ाई 1,894 एमएम और ऊंचाई 1,706 एमएम है। कार में 2,741 एमएम का व्हीलबेस मिलता है, जबकि इस कार में 205 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है। वहीं हैरियर में 425 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जबकि इसमें 50 लीटर की फ्यूल टैंक दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें