फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care Tips: नई बाइक्स में कंपनियां देती हैं खास सेफ्टी फीचर, हादसों से करता है सुरक्षा, जानें डिटेल

Sun, 25 Feb 2024 05:01 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन
देशभर में सबसे ज्यादा संख्या में दो पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता है। इनमें सबसे ज्यादा उपयोग मोटरसाइकिल का होता है। ऐसे में कंपनियों की ओर से किस खास फीचर को ऑफर किया जाता है। जिससे हादसों से सुरक्षा मिलती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन


मिलता है यह फीचर
नई बाइक्स को सुरक्षित बनाने के लिए कंपनियों की ओर से कई तरह के फीचर्स को ऑफर किया जाता है। लेकिन इन बाइक्स में सबसे खास फीचर के तौर पर एबीएस को दिया जाता है। कारों में मिलने वाले इस फीचर को बाइक में दिए जाने के कारण बाइक चलाना पहले के मुकाबले में ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

मिलता है कंट्रोल
कई बाद बाइक में अचानक ब्रेक लगाने के कारण कंट्रोल नहीं रहता। बाइक फिसल जाती है जिससे हादसा हो जाता है। ऐसी ही घटनाओं से बचने के लिए एबीएस जैसे फीचर को दिया जाने लगा है। अचानक ब्रेक लगाने के समय इससे काफी फायदा मिलता है और बाइक कंट्रोल में रहती है।
विज्ञापन


क्या है खासियत
एबीएस की सबसे बड़ी खासियत ये है कि किसी बाइक में ये फीचर होता है। और बाइक में अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो ये बाइक को फिसलने नहीं देता। इसी के साथ बाइक पर ड्राइवर का पूरा कंट्रोल रहता है। ब्रेक लगाने पर पहिए लॉक नहीं होते और बिना फिसले दिशा बदल लेती है और रूक जाती है।

कैसे मिलती है सफर के दौरान सुरक्षा
जब अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो सबसे पहले पूरी जानकारी ईसीयू में जाती है। उसके बाद किस पहिए को कितना कंट्रोल करना है और उसके लिए कितना प्रैशर लगाना है ये ईसीयू से ही तय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें