फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

iMT गियरबॉक्स और पैनोरैमिक सनरूफ के साथ जल्द लॉन्च होगी नई Kia Seltos, जानिए कीमतों के बारे में

Fri, 16 Apr 2021 12:47 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै ग्रुप 6-स्पीड iMT का फीचर फिलहाल वेन्यू के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल वैरिएंट्स, सोनेट और i20 में दे रहा है। यह पहली बार होगा जब iMT का विकल्प नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन साथ आएगा...
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Kia Seltos - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किआ मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सेल्टोस के मॉडल लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी 27 अप्रैल को 2021 Kia Seltos Gravity Edition लॉन्च करने वाली है। साथ ही कंपनी दो नए वैरिएंट iMT HTK+ और Turbo GTX (O) भी ला रही है। दोनों ही वैरिएंट्स इस महीने के आखिरी तक सभी शोरूम्स में उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

खास बात यह है कि किआ सोनेट के बाद अब किआ मोटर्स सेल्टोस में भी iMT गियरबॉक्स लॉन्च कर रही है। नया ट्रांसमिशन सिस्टम HTK+ ट्रिम में लॉन्च किया जाएगा। इस ट्रिम में 1.5 लीटर नैचुलरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, यह मोटर 115 बीएचपी की पावर 144 एनएम का टॉर्क देती है। फिलहाल नैचरली एस्पीरेटेड पेट्रोल यूनिट 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है।

इसके अलावा नई 2021 किआ सेल्टोस GTX (O) नया टॉप-एंड टर्बो पेट्रोल वैरिएंट होगा। यह वैरिएंट पैनोरैमिक सनरूफ के साथ आएगा। जहां मौजूद GTX+ Turbo वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.29 लाख रुपये है, वहीं नए GTX (O) की एक्स-शोरूम कीमत 17.50 होगी। सेल्टोस का 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 140 बीएचपी की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है, वहीं इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 115 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।
विज्ञापन

टर्बो पेट्रोल यूनिट में 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। वहीं डीजल मोटर 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। सेल्टोस में तीन ड्राइव मोड नॉर्मल, इको और स्पोर्ट के साथ 3-टैरेन मोड्स वेट, मड और सैंड का विकल्प मिलता है।

फिलहाल किआ सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये से लेकर 17.45 लाख रुपये तक है। सेल्टोस डीजल मॉ़डल की कीमत 10.35 लाख रुपये से 17.45 लाख रुपये तक है। जबकि सेल्टोस पेट्रोल की कीमत 9.89 लाख रुपये से 17.29 लाख रुपये तक है। सेल्टोस में 6 ऑटोमैटिक वैरिएंट आते हैं जिनकी कीमत 14.45 लाख रुपये से 17.45 लाख रुपये तक है। (एक्स-शोरूम कीमतें)

ह्यूंदै ग्रुप 6-स्पीड iMT का फीचर फिलहाल वेन्यू के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल वैरिएंट्स, सोनेट और i20 में दे रहा है। यह पहली बार होगा जब iMT का विकल्प नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन साथ आएगा। वहीं ह्यूंदै पहले ही एलान कर चुकी है कि वह इस गियरबॉक्स को जल्द ही बाकी मॉडल्स में भी लॉन्च करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें