फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बिक्री में चीन सबसे अव्वल, आंकड़ा देखकर चकरा जाएंगे आप

Fri, 14 Apr 2017 04:47 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
चीन का कार बाजार
विज्ञापन
2016  में दुनियाभर में बेची गई कारों के आकंड़े सामने आ गए है। इस साल सबसे ज्यादा कार चीन में बेची गई। लेकिन सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये है कि चीन ने जितनी कारें बिकी है, उतनी अमेरिका, जापान, जर्मनी, यूके, फ्रांस, इटली और भारत जैसे बड़े देश मिलाकर भी नहीं बेच सकें।
विज्ञापन


इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ मोटर व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 2016 में चीन की पैसेंजर व्हीकल की सेल्स ग्रोथ 15.28 फीसदी रही। इस साल अमेरिका और जापान की सेल्स ग्रोथ में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इटली की सेल्स ग्रोथ चीन से ज्यादा रही। 

ये भी पढ़ें : भारतीयों के दिल की धड़कन है ये सस्ती बाइक

अगर सेल वॉल्यूम की बात करें तो चीन में 2,43,76902 करें बिकी। जबकि यूएस में 68,72,729 कारें, जापान में 41,46,459 कारें, जर्मनी में 33,51.607 कारें, यूके में 26,92,786 कारें, फ्रांस में 20,15,177 कारें, इटली में 18,24,968 कारें और भारत में 29,66,637 कारें बेची गई।
विज्ञापन


सलाना ग्रोथ के मामले में भारत तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने अमेरिका, जापान और जर्मनी जैसे मार्केट को पीछे छोड़ दिया। इन सात देशों ने मिलकर कुल 23,87,0362 कारें बेची, जो चीन के मुकाबले 5,06,540 कम है। इस रिपोर्ट से नजर आता है कि चीन दुनिया भर का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ कार मार्केट है। यहां सभी देश कार मार्केट में निवेश करने में लगे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें