Saif Ali Khan Jeep Grand Cherokee SRT
- फोटो : Jeep
अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी जीप ने पिछले साल भारत में ग्रैंड चिरोकी और रैंगलर जैसी एसयूवी के साथ भारत में कदम रखा था। हालांकि इस ब्रांड को असली सफलता जीप कंपास कार से मिली। मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने जीप ग्रैंड चेरोकी SRT कार खरीदी है। बाल दिवस के मौके पर इस कार को लेते हुए सैफ ने कहा कि यह कार उनके बेटे तैमूर का गिफ्ट है। सैफ ने इसका टॉप मॉडल खरीदा है जिसकी कीमत 1.07 करोड़ रुपए है।
कार का इंजन और फीचर्स
कार के साथ सैफ अली खान
- फोटो : Jeep
यह बड़ी ही पावरफुल कार है। इसमें 6.4 लीटर HEMI वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 469 बीएचपी की पावर और 650 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस एसयूवी को 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंचने में 4 सेकेंड का समय लगता है। कार में 17 इंच के एलॉय व्हील दिया गया है।
Mind-bending performance blended with ultra-premium luxury, the Grand Cherokee SRT is built for royalty. And today, it has found its perfect companion in the Nawaab of Pataudi, Saif Ali Khan. #OIIIIIIIO #SRT #RoyalRide pic.twitter.com/oZ7EJWFnZh
— Jeep India (@JeepIndia) November 13, 2017
कार के फीचर्स की बात करें तो यह काफी लग्जरी एसयूवी है, जिसमें 5 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें लेदर सीट, सैटेलाइल नेविगेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 7 इंच का इंपोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जीप ग्रैंड चेरोकी SRT मात्र 8 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है।