महिला ग्राहकों को स्पेशल गिफ्ट
- विश्व महिला दिवस को लेकर रेनो इंडिया की तरफ से कार मेंटेनेंस और चेकअप को लेकर स्पेशल ट्रेनिंग सेशन कराए जा रहे हैं। इसके पीछे का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
- इस सप्ताह विश्व महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी की तरफ से निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं।
- Renault India गाड़ियों के पार्ट्स और एसेसरीज पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है।
- Renault India लेबर और वैल्यू एडेड सर्विसेज पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है।
- Renault India रेनो सिक्योर (एक्सटेंडेड वारंटी) और RSA पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है।
- इस सप्ताह महिला ग्राहकों के लिए Renault India फ्री गाड़ी की चेकअप के साथ हेल्थ चेकअप की सुविधा भी दे रही है।
5 लाख रुपये से भी सस्ती है Renault Triber
Renault India ने पिछले साल अपनी सबसे सस्ती MPV (मल्टी परपज व्हीकल) Renault Triber
को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस गाड़ी को भारतीय ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। बता दें कि Renault Triber की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है। Renault Triber में पावर के लिए 999 सीसी का 3-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया है। इसकी परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका इंजन 72 PS की मैक्सिमम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Renault Triber की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है।