मस्क के एलान से सोशल मीडिया में खलबली
मस्क की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी हलचल मच गई। ईनाम में इतनी बड़ी धनराशि के बारे में सुनकर लोगों का मुंह खुला-का खुला रह गया।
कुछ घंटे पहले साझा किए जाने के बाद से, इस ट्वीट को 3 लाख से ज्यादा 'लाइक' और हजारों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर ने अरबपति से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की है।
इसलिए बढ़ा रहा है कार्बन उत्सर्जन
अमेरिकी वन संगठन के अनुसार, पेड़ एक प्राकृतिक "कार्बन सिंक" हैं - वे हवा से कार्बन डाइऑक्साइड सोंख लेते हैं और इसे अपने भोजन में परिवर्तित करते हैं।
संगठन लिखता है, "कार्बन डाई ऑक्साइड से निकाला गया कार्बन पौधे का हिस्सा बन जाता है और यह लकड़ी के रूप में संग्रहित किया जाता है।" "आखिरकार, जब पौधे या पेड़ मर जाता है, तो उसमें जमा हुआ कार्बन वायुमंडल में जारी कर दिया जाता है।" इसकी वजह से वनों की कटाई कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के सबसे बड़े कारणों में से एक है।
भारतीय अधिकारी ने भी दिया सुझाव
एक ट्विटर यूजर ने कमेंट सेक्शन में एलन मस्क को सुझाव दिया, "अगर पेड़ से बेहतर किसी के पास कोई सुझाव नहीं है तो.... चलो कुछ पेड़ लगाते हैं।"
एक अन्य ने एक पेड़ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हेलो, यह कार्बन कैप्चर टेक्नोलॉजी के लिए मेरा आविष्कार है। मैं इसे पेड़ कहता हूं।"
भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान भी इस बातचीत में शामिल हुए। उन्होंने ट्वीट के साथ पेड़ों की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "अब तक की उपलब्ध सबसे बेहतरीन कार्बन कैप्चर टेक्नोलॉजी। जरूरत पड़ने पर मैं इसकी डिटेल्स भी साझा कर सकता हूं।"
'द गिविंग प्लेज' पर किया है साइन
मस्क ने साल 2012 में बिल गेट्स और वॉरेन बफेट द्वारा शुरू की गई एक पहल 'द गिविंग प्लेज' पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत हस्ताक्षर करने वाले को अपने जीवनकाल के भीतर कम से कम अपनी आधी संपत्ति दान करनी पड़ती है। इस दान को मुख्य तौर पर विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा, अक्षय ऊर्जा अनुसंधान, बाल चिकित्सा अनुसंधान और मानव अंतरिक्ष अन्वेषण अनुसंधान जैसे क्षेत्रों के लिए उपयोग किया जाता है।
लेकिन सितंबर में फोर्ब्स के एक अनुमान में पाया गया कि मस्क ने अब तक सिर्फ 100 मिलियन डॉलर का दान दिया है। जो उनकी कुल संपत्ति का 1 फीसदी से भी कम है।