फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार मेंटेनेंस: फ्रेम्ड या फ्रेमलेस वाइपर ब्लेड्स.. कौन है बेहतर, बारिश से पहले वाइपर ब्लेड्स बदलवाएं

Sat, 22 May 2021 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब आपको दो विकल्पों - एक पारंपरिक बीम्ड वाइपर और फ्रेमलेस वाइपर के बीच चुनना है कि आप अपनी गाड़ी में कौन सा वाइपर लगवाएं। लेकिन असल में इन दोनों क्या अंतर है? यहां हम आपको दोनों वाइपर के बारे में बता रहें हैं। 
विज्ञापन
car wipers - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून से पहले ही देश के कई इलाकों में बारिश हुई। हालांकि बारिश का मौसम भी दूर नहीं है। मूसलाधार बारिश के दौरान किसी भी ड्राइवर के लिए यह अहम होता है कि वे अपने वाइपर को अच्छी स्थिति में रखें। यदि जरूरी हो उसे नए वाइपर ब्लेड्स लगवा लें। वाइपर ब्लेड्स ही बारिश में दृश्यता को बनाए रखने में मददगार होते हैं। वाइपर ब्लेड्स अगर कड़क हो जाएं, उनमें क्रैक्स आ जाएं, तो ये विंड स्क्रीन भी खराब कर सकती हैं। बारिश से पहले इन्हें बदलवाना जरूरी है। 
विज्ञापन

दोनों वाइपर में क्या अंतर है?

अब आपको दो विकल्पों - एक पारंपरिक बीम्ड वाइपर और फ्रेमलेस वाइपर के बीच चुनना है कि आप अपनी गाड़ी में कौन सा वाइपर लगवाएं। लेकिन असल में इन दोनों क्या अंतर है? यहां हम आपको दोनों वाइपर के बारे में बता रहें हैं। जिससे आप तय कर सकें कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है। 

फ्रेमलेस वाइपर ब्लेड्स

बीम्ड वाइपर ब्लेड्स को बिना फ्रेम के डिजाइन किया है जिससे उनमें एक प्राकृतिक घुमाव होता है। इसका फायदा यह है कि विंडस्क्रीन पर ब्लेड हर सतह पर बराबर दबाव बनाती है और बढ़िया सफाई होती है। फ्रेम के न होने का फायदा यह है कि इनकी उम्र बढ़ जाती है। डिजाइन एरोडायनामिक होती है जिससे यह किसी भी गाड़ी पर फिट बैठती है। उच्च स्तरीय मटेरियल से बनी होने के कारण इनकी कीमत ज्यादा होती है। फ्रेम्ड वाइपर ब्लेड्स के मुकाबले में यह कुछ महंगी होती हैं। कई ब्रांड्स में आपको ग्रेफाइट कोटिंग भी मिलेगी जिससे स्क्रीन बढ़िया साफ होती है। 
विज्ञापन

फ्रेम्ड वाइपर ब्लेड्स

दुनियाभर में फ्रेम्ड वाइपर ब्लेड्स का बरसों से इस्तेमाल होता आ रहा है। ये वाइपर ब्लेड एक फ्रेम पर अटैच होते हैं। यही फ्रेम, वाइपर ब्लेड को विंडशील्ड पर सीधा रखती है। यही फ्रेम इसे मजबूती भी देती है। सीधा रहने से विंडस्क्रीन पर वाइपर ब्लेड्स पूरी तरह से संपर्क में नहीं रह पाते, कुछ हिस्सा साफ होने से छूट जाता है। चलती गाड़ी में ब्लेड्स पर दबाव भी एक समान नहीं होने से सफाई प्रभावित होती है और दृश्यता बिगड़ती है। वैसे इसका बड़ा फायदा यह है कि ये सस्ती होती हैं और हर जगह मिल जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें