कार को रंगों के असर से बचाने का तरीका है कि कार पर वैक्स पॉलिश लगा दें। पॉलिश लगाने से पहले कार को अच्छे से धो लें, उसके बाद बॉडी पर वैक्स पॉलिश लगाएं। इसका फायदा यह होगा कि कार के ऊपर वैक्स की महीन परत बन जाएगी, जो रंगों से पैंट की रक्षा करेगी।
वाटरप्रूफ कवर आपकी कार की रंगों से रक्षा कर सकता है। ये बेहद आसान तरीका है, और पानी कवर से पार नहीं जा पाएगा और कार का पैंट बाहरी रंगों से बचा रहेगा। वहीं बाइक को भी वाटर प्रूफ कवर से अच्छे से ढक लें। इससे आपकी गाड़ी जंग लगने से भी बची रहेगी।
अगर आपकी कार के फ्रंट ग्रिल और डोर हैंडल्स क्रोम फिनिश हैं, तो इसका उपाय है कि आप उसे एलुमीनियम फॉयल से कवर कर दें, इससे क्रोम पॉलिश खराब नहीं होगी।
रंगों से कार का इंटीरियर भी भद्दा हो जाता है। इसके लिए कार के हेडरेस्ट और बैकरेस्ट को प्लास्टिक कवर से ढक दें। वहीं सीटों पर पुराने तौलिए और पर्दे भी बिछा सकते हैं। साथ ही गियरनॉब, स्टीयरिंग, डोर हैंडल्स वगैरहा पर प्लास्टिक कवर कर दें।