फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की पॉवर से ज्यादा कहीं आपके लिए भी तो जरूरी नहीं माइलेज

Sat, 08 Sep 2018 10:30 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
car mileage
विज्ञापन

जब भी हमारे दिमाग में कोई वाहन खरीदने का ख्याल आता है। तो नज़रे उसकी माइलेज पर जाकर रूक जाती हैं। कितना माइलेज है जानकर भी हम संतुष्ट नहीं हो पाते और हर जगह से जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं। ऐसा सिर्फ भारत के ही नहीं ऑस्ट्रेलिया, चीन, न्यूजीलैंड और सिंगापुर जैसे विकसित देशों में भी कार ग्राहकों की पहली प्राथमिकता उसका माइलेज होता है।  

विज्ञापन


अमेरिका की फोर्ड मोटर कंपनी के द्वारा किये गये सर्वे में 11 देशों में ऐसे लगभग 80 फीसद से अधिक कार ग्राहकों ने माना है कि उनके लिए कार की पॉवर का महत्व माइलेज से कम अहमियत रखता है।अपने ही देश की बात करें तो 72 फीसद लोगों का माइलेज को महत्व देने के पीछे पैसा बचाना मुख्य उद्देश्य है। वहीं 71 फीसद लोगों ने पर्यावरण से उनका प्रेम इसकी वजह बताया। 

64 फीसद लोगों ने माना है इसके पीछे एक बड़ा कारण पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें हैं।  सर्वे में शामिल ज्यादा शक्तिशाली इंजन वाली कार रखने वाले 52 फीसद लोगों को लगता है कि उन्होंने यह कार खरीदकर गलती कर दी।
विज्ञापन


ड्राइविंग में ईंधन की खपत को कम करने को लेकर भारतीय ग्राहकों इतने विचलित होते हैं। कि वह अपनी ड्राइविंग की आदतों में बदलाव कर ईंघन बचाने की कोशिश करते हैं। और बाकी के कुछ 37 प्रतिशत कार के बजाय सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करना पसन्द करते हैं। 34 फीसद ग्राहक ईंधन की खपत को कम करने के लिए बड़ी गाड़ी छोड़कर छोटी गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन

Maruti Suzuki

इसी मानसिकता को ध्यान में रखते हुए कार कंपनियां हाइब्रिड और इलैक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रहीं हैं। कार र्निमाता कंपनी मारुति सुजुकी अगले महीने से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की टेस्टिंग शुरू करने जा रही है। शुरू में कंपनी ने 50 कारो की टेस्टिंग का टारगेट रखा है। कंपनी 2020 में भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच कर सकती है।

नीति आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सुजुकी मोटर कंपनी के चेयरमैन ओसामु सुजकी ने कहा, "हमने टोयोटा के साथ मिलकर 2020 में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच करने की योजना बनाई है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय ट्रैफिक और  के हिसाब से अगले महीने 50 इलेक्ट्रिक व्हीकल का रोड रनिंग टेस्ट शुरू कर रहे हैं।"

कंपनी कुछ समय पहले भारत में बैटरी प्लांट लगाने की घोषणा कर चुकी है। यह अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर चलाने पर विचार कर रही है। बता दें टोयोटा के साथ मारुति सुजुकी ने व्हीकल शेयरिंग ज्वाइंट वेंचर शुरू किया है।

मारुति सुजुकी 2018 की वैगन आर को इलेक्ट्रिक कारों के टेस्ट के लिए इस्तेमाल कर रही है।  अभी सुजुकी के पास कहीं भी कोई फुली इलेक्ट्रिक कार नहीं है। हालांकि जापान में कंपनी कई हाइब्रिड मॉडल बेच रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें