फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: भारत में Electric बस बेचने वाली कंपनी BYD अब बना रही है दुनिया में सबसे ज्यादा फेस मास्क

Mon, 23 Mar 2020 06:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD भारत में अपनी इलेक्ट्रिक बसों के लिए मशहूर है। अब इस कंपनी ने घोषणा की है कि वह दुनिया में फेस मास्क बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। चीन में कंपनी के शैनजैन संयंत्र में हर दिन 50 लाख मास्क बनाए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि वह मास्क बनाने की अपनी क्षमता को और बढ़ा रही है। इसके अलावा संयंत्र कीटाणुनाशक दवाओं का प्रति दिन 3 लाख से अधिक बोतल का उत्पादन भी करता है।
विज्ञापन
फेस मास्क (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोनोवायरस महामारी पूरी दुनिया में फैल गई है, इसके चलते फेस मास्क की मांग बढ़ गई और इसकी बहुत ज्यादा कमी हो गई है। कंपनी ने एक दिन में 3 लाख से 5 लाख मास्क उत्पादन बढ़ाने में कामयाबी हासिल कर ली है। कंपनी ने 8 फरवरी, 2020 से मास्क बनाना शुरू कर दिया था। अब यह 5 लाख मास्क का उत्पादन कर रही है। कंपनी का कहना है कि यह फरवरी की शुरुआत में चीन के पूरे मास्क उत्पादन क्षमता के एक चौथाई के बराबर है। 
विज्ञापन

BYD के अध्यक्ष वांग चुआनफू ने एक टास्क फोर्स बनाई है जिसमें 3000 इंजीनियरों को शामिल किया गया। इस टास्क फोर्स को मौजूदा प्लांट में 90 फीसदी इन-हाउस घटकों का इस्तेमाल कर प्रोडक्शन लाइन बनाने के लिए कहा गया है। कंपनी के कहा कि यह निर्माण दो सप्ताह में पूरा हो गया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि BYD किस प्रकार के मास्क का उत्पादन कर रही है। 

BYD प्रेसिडेंट ऑफिस के डायरेक्टर जनरल शैरी ली ने कहा, "उच्च गुणवत्ता वाले फेस मास्क के लिए उत्पादन के लिए विभिन्न गियर, चेन और रोलर्स के लिए लगभग 1,300 भागों की आवश्यकता होती है, जिनमें से 90 फीसदी BYD के स्व-निर्मित पुर्जे हैं।" 

चीन दुनिया में सबसे बड़ा मास्क उत्पादन करने वाला देश है और COVID-19 के प्रकोप ने हैंड सैनेटाइजर के साथ-साथ मास्क की मांग को भी बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है। नेशनल डेवेलपमेंट और रिफॉर्म कमिशन के आंकड़ों के अनुसार, 22 फरवरी 2020 को एक दिन में चीन ने लगभग 44.8 मिलियन मास्क का उत्पादन किया। जो 1 फरवरी की तुलना में करीब 2.8 गुना ज्यादा है।  
विज्ञापन

BYD ने वर्ष 1995 में स्मार्टफ़ोन के लिए बैटरी बनाने का काम शुरू किया था, जिसके बाद उसने अपने कारोबार को काफी फैलाया। और अब कार इंजन, बैटरी और हाइब्रिड कारों का भी उत्पादन करती है। यह वाणिज्यिक कार्गो और पैसेंजर वाहनों का भी उत्पादन करती है और भारत के कई सार्वजनिक कंपनियों (पीएसयू) को इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति करती रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें