फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 72 रुपए प्रतिदिन के खर्च पर घर लें आएं नया स्कूटर

Tue, 20 Nov 2018 02:29 PM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Scooty
विज्ञापन

वैसे तो हर आदमी का सपना होता है एक बेहतर घर के साथ लाजवाब गाड़ी भी खरीदना। जिसे पूरा करने के लिए वह दिन रात मेहनत करता है लेकिन बढ़ती महंगाई की गाज आम आदमी झेल नहीं पाता और अपने सपने को सिर्फ देखकर ही संतुष्टि ही कर लेता है। खैर,हम आपको आज एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने वाहन के सपने को पूरा कर सकेंगे। और आप पर कोई बोझ भी नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


आपने अक्सर सुना होगा कि बस कुछ पैसे दें और ये वाहन लें जाएं , पर इस बात में कितनी सच्चाई है कहीं वाहन कंपनियां कोई खेल तो नहीं कर रही हैं या फिर सच में ऐसी कोई स्कीम है जिससे आप दिन के मात्र 72 रुपए बचाकर घर ला सकते हैं चमचमाते स्कूटर के मालिक। आइए बताते हैैं 

destini 125 cc
उदाहरण के तौर पर मान लिजिए आप हीरो की हाल ही में लांच हुई डेस्टिनी को खरीदना चाहते हैं, लेकिन अगर इसकी कीमत की बात करें तो यह मार्केट में 54,650 रुपए में उपलब्ध हैं अब आप इसे 72 रुपए दिन के खर्च करके पाना चाहते हैं तो सबसे पहले जान लें, कि आपको इसका 15 से 20 प्रतिशत कंपनी को जमा करना पड़ेगा। जो कि मात्र 8 से 10 हजार रुपए बैठता है। इसके बाद आपकी स्कूटी की कीमत बचती है करीब 44 हजार रुपए, जिसके लिए आप वहीं मौजूद किसी भी बैंक के कर्मी से लोन के लिए संपर्क पर सकते हैं।   

 
विज्ञापन

ऑटोमेटिक स्कूटर राइडिंग टिप्स
वैसे तो सभी बैंको का  interest rate अलग होता है, लेकिन बात करें एसबीआई की तो इसमें दोपहिया वाहन के लिए interest rate 17.50% p.a.है। यानि आप अगर बैंक से अपनी डाउन पेमेंट के बाद बची हुई रकम पर लोन लेते हैं तो बैंक आपको 24 महीनों  के लिए 44 हजार को लोन देता है जिसे आप बड़ी आसानी से दिन के करीब 72 रुपए बचाकर चुका सकते हैं। तो हुआ ना फायदे का सौदा इस तरह आपकी स्कूटी भी घर आ गई और आपकी जेब पर कोई बोझ भी नहीं पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें