रॉयल एनफील्ड का डाईकास्ट स्केल मॉडल वैसे तो छोटा टॉय जैसा ही होता है लेकिन इसका अहसास बिलकुल वैसा ही होता है जैसे कि रॉयल एनफील्ड की रियल बाइक हो। इसकी फिनिशिंग और क्वालिटी काफी सजीली सी लगती है। आपको बता दे कि रॉयल एनफील्ड ने इन 1:12 मॉडल्स के लिए Maisto के साथ हिस्सेदारी की है। कंपनी ने इनमें बारीकी से काम किया है और एक-एक डिटेल्स आपको इनमें देखने को मिलती हैं।
Royal Enfield classic 350 and 500 die cast scale model
- फोटो : Amar Ujala
रॉयल एनफील्ड के डाई कास्ट मॉडल में मेटल और प्लास्टिक पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। इन मॉडल्स का कुल वजन 250 ग्राम है। इसके अलावा रियल फील देने के लिए इनमें फ्री रोलिंग व्हील्स मिलते हैं। इनका स्केल 1:12 है। जबकि इनकी लंबाई 17.5 cm, चौड़ाई 6.5 cm और ऊंचाई 10.5 cm है। ये डाई कास्ट मॉडल 8 साल से ऊपर के बच्चों के लिए है। रॉयल एनफील्ड के इन डाईकास्ट स्केल मॉडल को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amzon पर जाकर खरीद सकते हैं।