BS6 Benelli Imperiale 400 Vs 2020 Yamaha FZS 25 BS6
- फोटो : Amar Ujala
2020 Yamaha FZS 25 भारतीय बाजार में बीएस-6 इंजन के साथ लॉन्च हो गई है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई FZS 25 में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी ने इसमें कॉस्मैटिक बदलाव किया है। भारत में इसका कड़ा मुकाबला Benelli की नई बीएस6 इंजन वाली मोटरसाइकिल Imperiale 400 से है। हालांकि, दोनों बाइक्स के परफॉर्मेंस और कीमत में अंतर है, लेकिन फ्लैगशिप सेगमेंट में ये दोनों ही एक दूसरी की राइवल हैं। हम आपको इनके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
इंजन
- Benelli Imperiale 400 में 374 सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 4 वाल्व्स/सिलिंडर, SOHC, BS6 इंजन दिया गया है।
- Yamaha FZS 25 में 249 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
- Benelli Imperiale 400 का इंजन 5500 आरपीएम पर 21 PS का मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 29Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- Yamaha FZS 25 का इंजन 8000 आरपीएम पर 20.8 PS की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 20.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- Benelli Imperiale 400 में का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- Yamaha FZS 25 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
डायमेंशन
- Benelli Imperiale 400 का व्हीलबेस करीब 1440 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी लंबाई 2170 मिलीमीटर, चौड़ाई 820 मिलीमीटर और ऊंचाई 780 मिलीमीटर है।
- Yamaha FZS 25 का व्हीलबेस 1360 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी लंबाई 2015 मिलीमीटर, चौड़ाई 820 मिलीमीटर और ऊंचाई 1105 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है।
फ्यूल क्षमता
- Benelli Imperiale 400 में 12 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
- Yamaha FZS 25 में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
सस्पेंशन
- Benelli Imperiale 400 के रियर में प्री-लोड एडजस्टेबल यूनिट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 41 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन लगा है।
- Yamaha FZS 25 के रियर में 7-स्टेप अडजस्टेबल मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेक
- Benelli Imperiale 400 के फ्रंट में 300 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके दोनों ही पहियों में ABS फीचर दिया गया है।
- Yamaha FZS 25 के फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के इसके दोनों पहियों में ABS फीचर दिया गया है।
कीमत
- Benelli Imperiale 400 के BS6 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है।
- 2020 FZS 25 की एक्स शोरूम कीमत 1.57 लाख रुपये है।