फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha FZ 25 BS6 और Jawa Forty Two BS6 में कौन है सबसे धांसू बाइक?

Wed, 29 Jul 2020 04:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jawa Forty Two BS6 Vs 2020 Yamaha FZ 25 BS6 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

यामाहा ने हाल ही में अपनी 2020 Yamaha FZ 25 को भारत में लॉन्च किया है। इसमें बीएस-6 नॉर्म्स वाला इंजन दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें और भी कई बदलाव किए हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला जावा की लोकप्रिय बाइक Jawa Forty Two से है। बता दें कि Jawa ने भी कुछ समय पहले अपनी Forty Two को बीएस-6 इंजन में अपग्रेड किया था। आज हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

इंजन

  • Yamaha FZ 25 में 249 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। 
  • Jawa Forty Two में ताकत के लिए 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC, BS6 इंजन दिया गया है। 

परफॉर्मेंस

  • Yamaha FZ 25 का इंजन 8000 आरपीएम पर 20.8 PS की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 20.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 
  • Jawa Forty Two का इंजन 27bhp का मैक्सिमम पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन

  • Yamaha FZ 25 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • Jawa Forty Two में 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है।

डायमेंशन

  • Yamaha FZ 25 का व्हीलबेस 1360 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी लंबाई 2015 मिलीमीटर, चौड़ाई 775 मिलीमीटर और ऊंचाई 1075 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है।
  • Jawa Forty Two की ऊंचाई 765 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हील बेस 1369 मिलीमीटर है। 

फ्यूल क्षमता

  • Yamaha FZ 25 में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • Jawa Forty Two में 14 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

सस्पेंशन

  • Yamaha FZ 25 के रियर में 7-स्टेप अडजस्टेबल मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। 
  • Jawa Forty Two में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में गैस केनिस्टर- ट्विन हाईड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।

ब्रेक

  • Yamaha FZ 25 के फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के इसके दोनों पहियों में ABS फीचर दिया गया है।
  • Jawa Forty Two के फ्रंट में फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 280 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक और रियर में 153 मिलीमीटर का ड्रम ब्रैक दिया गया है। इसके फ्रंट में एबीएस फीचर दिया गया है। 

कीमत

  • 2020 FZ 25 की एक्स शोरूम कीमत 1.52 लाख रुपये है।
  • Jawa Forty Two के सिंगल चैनल एबीएस की दिल्ली एक्स शोरूम की कीमत 1.65 लाख रुपये है। वहीं, इसके ड्यूल चैनल एबीएस की कीमत 1.74 लाख रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें