फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2040 से इस देश में नहीं मिलेगी पेट्रोल और डीजल कार

Thu, 27 Jul 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण कम करने के लिए ब्रिटेन सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। ब्रिटेन ने 2040 से नई डीजल और पेट्रोल वाहनों की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। सरकार इसके अगले 10 सालों में डीजल और पेट्रोल गाड़ियों को पूरी से सड़कों से हटाने पर अपना फोकस करेगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि ब्रिटेन सरकार ने यह कदम फ्रांस की पर्यावरण नीति के को देखते हुए उठाया है। हालांकि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग ब्रिटेन सरकार के इस कदम को नाकाफी मान रहे है। 

गौरतलब है कि ब्रिटेन की सरकार पर वायु प्रदूषण कम करने का दबाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्री माइकल गोव ने बुधवार को कहा कि 2040 के बाद बाजार में कोई भी नया डीजल या पेट्रोल वाहन नहीं होगा। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार स्थानीय प्रशासन को डीजल कार हटाने के लिए 20 करोड़ पौंड लगभग 1,678 करोड़ रुपये की मदद भी दे रही है। बता दें कि दुनिया भर में बढ़ रहे प्रदूषण से निपटने के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। हाल में फ्रांस सरकार ने भी प्रदूषण कम करने के लिए डीजल कारों पर रोक लगाने का ऐलान किया था। वहीं जर्मनी में भी कुछ डीजल गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें