फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कार के लिए आ गया है मोबाइल एप्प, कार की सारी जानकारी उंगलियों पर

Tue, 28 Aug 2018 10:44 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BMW
विज्ञापन
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू ने भारतीय बाजार में अपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए एक शानदार मोबाइल एप्प लांच किया है। इस मोबाइल एप्प की मदद से बीएमडब्लू के ग्राहक अब महज अपनी उंगलियों के टिप पर ही अपनी कार से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल कर सकते हैं। हालांकि ओवरसीज मार्केट में बीएमडब्लू का ये मोबाइल एप्प काफी दिनों पहले से ही मौजूद था लेकिन इस एप्प को खासकर भारतीय बाजार के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन


बीएमडब्लू के इस नये मोबाइल एप्प से ग्राहकों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। इस एप्प के जरिये ग्राहक अपनी बीएमडब्लू कार से संबंधित सभी प्रकार के डाटा या जानकारी को हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा कार के बारे में या फिर कंपनी द्वारा शुरू किये गये किसी आॅफर या सर्विस की भी जानकारी ग्राहकों को सीधे इस एप्प के माध्यम से मिलती रहेगी। इसके लिए ग्राहकों को सर्विस सेंटर या फिर डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर भी जाने की कोई जरूरत नहीं होगी।

 
विज्ञापन

BMW
ग्राहक कार से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव के लिए मोबाइल एप्प के ही माध्यम से अपनी एप्वाइंटमेंट भी फिक्स कर सकते हैं। ये एप्प आपके नजदीकी डीलरशिप के बारे में भी पूरी जानकारी मुहैया करायेगा। ये बीएमडब्लू एप्प ग्राहकों को रोड साइड एसिस्टेंस भी प्रदान करेगा इसके अलावा शोरूम से सम्बंधित जनरल कस्टमर केयर नंबर भी एप्प के द्वारा मुहैया कराये जायेगा।

इसके अलावा इसमें बीएमडब्लू के सभी मॉडलों की गैलरी, उनके फीचर्स, स्पेशिफिकेशन और कीमत के बारे में भी पूरी जानकारी इस एप्प में शामिल किये गये हैं। इस एप्प के माध्यम से ग्राहक बीएमडब्लू के मर्चेंडाइज की खरीदारी भी कर सकते हैं जो की उचित कीमत पर इस एप्प पर उपलब्ध होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें