भारतीय आटोमोबाइल विनिर्माता सोसायटी (सियाम) ने भी हाल में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री का आंकड़ा दिया था। उसने बताया था कि अक्तूबर में बिक्री मामूली रूप से करीब 0.28 फीसदी बढ़कर 2,85,027 वाहन रह सकती है।
एक साल पहले इसी माह में घरेलू बाजार में ऐसे वाहनों की बिक्री 2,84,223 इकाई थी। सियाम और फाडा के आंकड़ों के बीच अंतर की एक वजह यह है कि सियाम के आंकड़े फैक्ट्री आधारित हैं, जबकि फाडा के आंकड़े डीलर्स की सेल्स से जुड़े हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि डीलर्स ने पहले से मौजूद अपने स्टॉक को क्लीयर किया है।