फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भल्लालदेव का ये रथ होर्स नहीं होर्स पावर से दौड़ रहा था

विज्ञापन
भल्लादेव का रथ - फोटो : Still from Movie
विज्ञापन
कल्पनाओं के परे बनी बाहुबली-2 को बनाने में फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने कई ऐसी चीजें की जो आपको हैरान कर देंगी। भीषण युद्व व बाहुबली की दिखी सौ योजन हाथी वाली शक्ति सब ऐसी कल्पनाओं में बुनी कई थी जिसके बारे में जानकर आप न सिर्फ खुश होंगे बल्कि मौजूदा तकनीकि पर गर्व भी होगा।
विज्ञापन


लेकिन हम यहां पर निर्देशक राजामौली के उस रथ के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे जिसे बनाने के लिए 350 सीसी का इंजन प्रयोग किया गया। इस अनोखे रथ को तैयार करने के लिए निर्देशक राजामौली ने सालों से खराब पड़ी एक रॉयल एनफील्ड के बुलेट के इंजन का प्रयोग किया जो कि सीज नहीं हुआ था। इस बात को स्वयं राजामौली ने एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में स्वीकार की। 

इसे भी पढ़ेंः 950 की इस मोटरसाइकिल देख लोग रह गए भौचक्के
विज्ञापन

क्लासिक 350 सीसी के इंजन से दौड़ रहा था ये रथ

इस रथ के निर्माण में कुल 36 दिन का समय लगा। इसमें युद्व के लिए लगे ब्लेड इसी इंजन से ऑपरेट हो रहे थे। अगर आपने यह फिल्म ध्यान से देखी होगी तो पता चला होगा कि इस रथ का इस्तेमाल भल्लादेव ने किया लेकिन सीमति अवधि के लिए। जिस तरह से यह रथ डिजाइन किया गया था और चल रहा था अगर थोड़े देर भल्लाल इस रथ को और चला देते तो महेंद्र बाहुबली की छोटी सी सेना गाजर-मूल की तरह बस कुछ मिनट में ही खत्म हो जाती। लेकिन इस रथ का इस्तेमाल इसकी क्षमता को देखते हुए सीमित रखा गया। 

रॉयल एनफील्ड के क्लासिक में लगा यह इंजन मौजूदा समय में 19.8 बीएचपी की शक्ति 5250 आरपीएम पर तथा 28 एनएम का टॉर्क 4000 आरपीएम पर प्रदान करती है। लेकिन इतने भारी-भरकम रथ में लगने के बाद यह इंजन काफी तनाव में था और किसी भी समय सीज हो सकता था इसी वजह से इसका प्रयोग बेहद सीमित रखा गया और फिल्म में बस कुछ मिनट के बाद ही इसे टूटते हुए दिखा दिया गया। रॉयल एनफील्ड के क्लासिक 350 में लगे इस इंजन की वास्तविक क्षमता 346 सीसी की है और यह एक सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, ट्विनस्पार्क, एयरकूल्ड इंजन है। 

इसे भी पढ़ेंः तेजी से लोकप्रिय हो रही थंडरबर्ड 500 का हमने टेस्ट लिया

इस रथ को डिजाइन करने के लिए मोडीफिकेशन का सहारा लिया गया तथा हिडेन ड्राइवर सीट भी इसमें बनाई गई जो कि इस रथ का संचालन कर रहा था। इस रथ में भले ही बाहर से रथ के पहिए दिख रहे थे पर वास्तव में इसके अंदर टायर भी लगा हुआ था जिससे इसका संचालन सुचारू रह सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें