फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में सबसे ज्यादा बिकीं ये टॉप-10 कारें, जबरदस्त बिक रही मारुति की यह कार

Mon, 08 Jul 2019 01:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
maruti suzuki cars discount - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

देश की ऑटो इंडस्ट्री इन दिनों सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। इस तिमाही की शुरुआत से ही कारों की बिक्री में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। जून की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल के मुकाबले कारों की बिक्री में जबरदस्त गिरावट आई है। हालांकि बिक्री के मामले में मारुति की सात कारें टॉप 10 कारों में शामिल हैं। जानते हैं जून की बिक्री के आधार पर टॉप 10 कारों के बारे में...

विज्ञापन


मारुति ऑल्टो सेल्स चार्ट में टॉप पर रही है। ऑल्टो महज 18,733 ग्राहकों को अपनी तरफ लुभाने में कामयाब रही। वहीं मारुति स्विफ्ट मात्र 16,330 ग्राहकों को ही लुभा सकी। हालांकि स्विफ्ट 17,039 यूनिट्स की बिक्री के साथ मई 2019 में ऑल्टो को पछाड़ कर बिक्री के मामले में नंबर वन रही थी।

स्विफ्ट डिजायर सेडान की बात करें, तो बिक्री के मामले में जून में 14,868 यूनिट्स की बिक्री हुई। बिक्री के मामले में डिजायर देश में तीसरे नंबर पर रही है। जबकि मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो की जून में 13,689 यनिट्स की बिक्री हुई।, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 24 हजार से ज्यादा था।
विज्ञापन


इस साल लॉन्च हुई नेक्स्ट जेनरेशन मारुति वैगनआर की बिक्री पर खास फर्क नहीं पड़ा है। वैगन आर इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर रही है। पिछले साल जून 2018 के मुकाबले इस साल जून 2019 की बिक्री में मात्र 9.57 प्रतिशत की गिरावट आई है।             

ह्यूंदै की प्रीमियम हैचबैक i20 की बिक्री में 17.68 प्रतिशत की गिरावट आई है। आई20 छठवें नंबर पर रही है। इस साल जून में i20 की बिक्री में 9,271 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं आठवें नंबर पर मारुति इको रही है। इको की 9,265 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले मारुति इको की बिक्री में 65.09 प्रतिशत का रिकॉर्ड इजाफा हुआ है।   

सब 4 मीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति विटारा ब्रेजा की बिक्री में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल जून में ब्रेजा की 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ब्रेजा की गिरावट के पीछे मुख्य वजह इसकी डीजल इंजन होना माना जा रहा है। कंपनी जल्द ही ब्रेजा को पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है।

टॉप-10 कारों में नवें पायदान पर ह्यूंदै की मई में लॉन्च हुई वेन्यू रही है। वेन्यू ने भी विटारा ब्रेजा को कड़ी टक्कर दी है। ब्रेजा की गिरती बिक्री के पीछे वेन्यू को भी माना जा सकता है। वेन्यू की जून में 8,763 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं आखिरी नंबर पर ह्यूंदै की एसयूवी क्रेटा रही। क्रेटा की 8334 यूनिट्स की बिक्री हुई।    
 

  कार जून-19 जून-18 अंतर %
1. मारुति ऑल्टो 18,733 18,070 3.67
2. मारुति स्विफ्ट 16,330 18,171 -10.13
3. मारुति डिजायर 14,868 24,465 -39.23
4. मारुति बलेनो 13,689 17,850 -23.31
5. मारुति वैगन आर 10,228 11,311 -9.57
6. ह्यूंदै आई20 9,271 11,262 -17.68
7. मारुति इको 9,265 5,612 65.09
8. मारुति विटारा ब्रेजा 8,871 10,713 -17.19
9. ह्यूंदै वेन्यू 8,763 --- ---
10. ह्यूंदै क्रेटा 8,334 11,111 -24.99
  कुल बिक्री 1,18,352 1,28,566 -7.94

           

विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें