Hyundai Venue OUTSELLS the Maruti Brezza
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue के लॉन्च होने का सबसे बड़ा नुकसान देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Maruti की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza को हुआ है। लगातार दूसरे महीने मारुति को ये नुकसान झेलना पड़ा है। इस साल अक्टूबर महीने में मात्र 10,227 यूनिट ही बिक पाईं।
-
2018 के मुकाबले ब्रेजा की बिक्री में 35 फीसदी की कमी आई है। हालांकि ब्रेजा अभी भी सब-4 मीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई है।
-
दूसरे नंबर पर ह्यूंदै वेन्यू रही है, ह्यूंदै ने अक्टूबर में 8,576 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में वेन्यू की बिक्री आठ फीसदी बढ़ी है। ब्रेजा के मुकाबले वेन्यू पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है।
-
वहीं तीसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 से कड़ी चुनौती मिलने के बाद नेक्सन एक बार फिर रैंक कर रही है। टाटा नेक्सन की अक्टूबर में 4,438 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालंकि पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले नेक्सन की बिक्री तीन फीसदी घटी है। जबकि सितंबर 2019 में नेक्सन की 3139 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
| |
सब-4 मीटर एसयूवी |
अक्टूबर, 2019 |
अक्टूबर, 2018 |
अंतर |
फीसदी में % |
सितंबर 2019 |
अंतर |
फीसदी में % |
|
1
|
मारुति सुजुकी ब्रेजा |
10,227 |
15,832 |
-5,605 |
-35.40 |
10,362 |
-135 |
-1.30 |
| 2 |
ह्यूंदै वेन्यू |
8,576 |
0 |
8,576 |
- |
7,942 |
634 |
7.98 |
|
3
|
टाटा नेक्सन |
4,438 |
4,608 |
-170 |
-3.69 |
2,842 |
1,596 |
56.16 |
|
4
|
फोर्ड इकोस्पोर्ट |
4,326 |
3,957 |
369 |
9.33 |
3,139 |
1,187 |
37.81 |
|
5
|
महिंद्रा XUV300 |
3,045 |
0 |
3,045 |
- |
2,492 |
553 |
22.19 |
|
6
|
होंडा WRV |
1,367 |
3,253 |
-1,886 |
-57.98 |
1,341 |
26 |
1.94 |
|
7
|
महिंद्रा TUV300 |
1,246 |
2,113 |
-867 |
-41.03 |
995 |
251 |
25.23 |
| |
कुल |
33,225 |
29,793 |
3,462 |
11.63 |
29,113 |
4,112 |
14.12 |
-
सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में फोर्ड इकोस्पोर्ट चौथे स्थान पर है। अक्टूबर में इकोस्पोर्ट की 4326 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि खास बात यह है कि पिछले साल अक्टूबर में 3,957 इकोस्पोर्ट बिकी थीं। वहीं सितंबर 2019 में यह आंकड़ा 3,139 यूनिट्स का था।
-
पांचवे नंबर पर महिंद्रा की छोटी एसयूवी XUV300 रही। शुरुआती महीनों में महिंद्रा एक्सयूवी 300 की बिक्री काफी अच्छी थी, और इस सेगमेंट में दूसरे नंबर पर थी। लेकिन वेन्यू की लॉन्चिंग के बाद एक्सयूवी की बिक्री गिर गई। अक्टूबर में एक्सयूवी 300 की 3045 यूनिट्स की बिक्री हुई।
-
वहीं छोटी एसयूवी सेगमेंट में होंडा WRV छठे और महिंद्रा टीयूवी300 सातवें नंबर पर रही। अक्टूबर में WRV की 1,367 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि टीयूवी300 की 1,246 यूनिट्स बिकीं।