मारुति डिजायर
मारुति की ये बेस्ट सेलिंग सेडान कार है। इस कार की एक्स शोरूम प्राइस 5.99 लाख रुपये है। इसमें 1197 cc का इंजन लगा हुआ है। ये कार 1 लीटर पेट्रोल में आसानी से 24km तक माइलेज देगी।
मारुति स्विफ्ट डिजायर टूर
ये भी कम कीमत में बढ़िया सेडान कार खरीदने के लिए बेस्ट डील है। इस कार की एक्स शोरूम प्राइस 6.02 लाख रुपये से लेकर 6.96 लाख रुपये तक है। इसमें आपको पेट्रोल और सीएनजी दोनों के विकल्प मिलते हैं। इस कार में भी 1197cc का इंजन लगा हुआ है। ये कार आसानी से आपको 25 kmpl का माइलेज दे दगी।
टाटा टिगोर
अगर आप बजट सेगमेंट में बढ़िया कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये कार आपके लिए ही है। इसकी कीमत 5.67 लाख रुपये से लेकर 7.84 लाख रुपये तक है। ये कार आपको पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी। इसमें आपको आसानी से 20 kmpl का माइलेज मिल जाएगा। इस कार में 1199cc का इंजन लगा हुआ है।