अगर आप कोरोना काल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करने के बजाये खुद के वाहन से चलना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए तीन ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जिनमें BS6 इंजन दिया गया है। इन बाइक्स में Bajaj CT 100, Hero HF Deluxe और TVS Sport शामिल हैं। इन बाइक्स का लुक काफी सिंपल और सोबल है। वहीं, इनमें डीसेंट इंजन मिलता है। हम आपको इन बाइक्स के इंजन, परफर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं इन तीन बाइक्स के फीचर्स पर एक नजर,