फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों की बिक्री घरेलू और निर्यात बाजारों में सुधर रही है: बजाज ऑटो

Mon, 27 Jul 2020 06:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bajaj Auto Bike Plant - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन
घरेलू वाहन निर्माता Bajaj Auto (बजाज ऑटो) के दोपहिया वाहनों की मांग में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुधार हुआ है। हालांकि कंपनी तीन पहिया वाहन सेगमेंट में अभी भी संघर्ष कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


हालाकि, कंपनी को अगले महीने के आखिर तक इस बारे में एक बहुत स्पष्ट ट्रेंड का पता चल जाने की उम्मीद है, कि दोपहिया वाहनों की मौजूदा मांग पिछले महीनों की तुलना में सिर्फ एक इजाफा भर है या उद्योग वाकई पटरी पर लौट रहा है। 

बजाज ऑटो के सीएफओ सौमेन रे ने पीटीआई को बताया, "हम बिक्री में महीने दर महीने सुधार देख रहे हैं। अप्रैल में कोई बिक्री नहीं हुई, जबकि मई में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। जून मई की तुलना में काफी बेहतर था और जुलाई जून की तुलना में कहीं बेहतर है। 
विज्ञापन


अप्रैल-जून तिमाही में घरेलू बाजार में कंपनी की वाहन बिक्री 69.55 फीसदी घटकर 1,85,981 यूनिट रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,10,936 यूनिट थी। हालांकि, रे ने कहा कि घरेलू तिपहिया बाजार के पुनरोद्धार में अभी समय लगेगा। 

उन्होंने बताया कि किस तरह के ज्यादातर वाहन लोन लेकर खरीदे जाते हैं। बाजार में जब काम की कमी है, तो ऐसे में कोई क्यों मासिक ईएमआई शुरू करना चाहेगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही यात्री तीन पहिया बाजार में सुधार आएगा। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की वाणिज्यिक वाहन (तिपहिया) बिक्री 93.87 फीसदी घटकर 5,282 यूनिट रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 86,217 यूनिट थी। 

यह पूछे जाने पर कि कंपनी त्यौहारी मौसम में बिक्री में सुधार की उम्मीद कर रही है, रे ने कहा कि निश्चित रूप से हम ऐसा चाहते हैं। कोई वजह नहीं कि ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन हमें अगस्त को देखना होगा। यदि अगस्त का महीना काफी अच्छा रहता है, तो त्यौहारी सीजन भी अच्छा रहेगा। 

निर्यात पर, रे ने कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण लगभग हर बाजार जहां कंपनी अपने वाहन बेचती है, प्रभावित हुआ है।

रे ने कहा, "सौभाग्य से, हमारे पास पहले से ऑर्डर हैं और हमारी डिलीवरी जारी है। रिटेल के संदर्भ में हालत वैसी ही है जैसा कि हम भारत में देख रहे हैं। दोपहिया वाहन तीन-पहिया वाहनों की तुलना में बहुत तेजी से वापसी कर रहे हैं।" 

बजाज ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहली तिमाही में 2,13,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 4,71,691 इकाइयां बेचीं थी।

उन्होंने कहा, बजाज ऑटो की 48 फीसदी हिस्सेदारी वाले KTM (केटीएम) ने जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशों में बहुत मजबूती से बाजार में पकड़ बनाई है। 
विज्ञापन


अप्रैल-जून के दौरान, केटीएम ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 38,267 इकाइयों की तुलना में 33,220 इकाइयों की बिक्री की सूचना दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें